Ads Area

भुवी ने 47 गेंदबाजों के बीच मनवाया लोहा, UP T20 League 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भी 1 रन के लिए तरसा

भुवी ने 47 गेंदबाजों के बीच मनवाया लोहा, UP T20 League 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भी 1 रन के लिए तरसा

UP T20 League 2026 में भुवनेश्वर कुमार खूब असर दिखा रहे हैं. विरोधी बल्लेबाजों से उनकी गेंदें जो सवाल कर रही हैं, उसका जवाब दे पाने में वो असहाय दिख रहे हैं. भुवी की उसी खूबी ने अब 47 गेंदबाजों के बीच उनका लोहा मनवाया है. भुवनेश्वर कुमार की बेमसाल गेंदबाजी ने सबसे ताजातरीन असर छोड़ा है UP T20 League 2026 में 25 अगस्त को खेले उस मुकाबले में, जिसमें लखनऊ फाल्कंस और काशी रुद्रास आमने-सामने थी.

भुवी के आगे सर्वाधिक छक्के लगाने वाला 1 रन के लिए तरसा

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी टीम लखनऊ फाल्कंस के लिए गेंद से ऐसा असर दिखाया कि सामने वाली टीम में मौजूद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज भी एक रन के लिए तरस कर रह गया. भुवनेश्वर कुमार ने काशी रुद्रास के टॉप ऑर्डर को अकेले ही ढेर कर उसकी ईंट से ईंट बजा दी.

भुवी ने पहले काशी रुद्रास की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा. उन्होंने उसके ओपनर साहब युवराज सिंह को अपना पहला शिकार बनाया, जो कि 14 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद उन्होंने UP T20 League 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज करण शर्मा को 1 रन बनाने के लिए तड़पा दिया. भुवी ने करण शर्मा को खाता खोलने से पहले ही डगआउट की राह पकड़ा दी. काशी रुद्रास को तीसरा झटका भी भुवी ने ही दिया और इस तरह से उसके टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी. इस बार उन्होंने उसके एक और ओपनर अभिषेक गोस्वामी को चलता किया.

भुवी ने कैसे 47 गेंदबाजों के बीच मनवाया लोहा?

भुवनेश्वर कुमार ने काशी रुद्रास के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और 3 विकेट लिए. इस दमदार प्रदर्शन के बाद भुवी का नाम UP T20 League 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बीच शुमार नहीं है. लेकिन उसके बावजूद भी लीग में गेंदबाजी कर विकेट लेने वाले 47 गेंदबाजों के बीच उनका डंका है. अब आप पूछेंगे कि भला ये कैसे?

भुवनेश्वर कुमार ने UP T20 League 2026 में अब तक खेले 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. लीग में विकेट लेने वाले 47 गेंदबाजों के बीच भुवी 11वें नंबर पर हैं. लेकिन, उन 47 गेंदबाजों के बीच बेहतरीन इकॉनमी यानी सबसे कम रन लुटाने के मामले में वो नंबर 1 हैं. भुवी की अब तक खेले 7 मैचों में इकॉनमी 6.29 की है. विकास नाम के गेंदबाज की इकॉनमी उनसे थोड़ी कम (6.25) जरूर है. लेकिन उसने भुवी के मुकाबले 4 मैच कम खेले हैं.

लखनऊ फाल्कंस ने काशी रुद्रास को हराया

भुवी के कहर के आगे काशी रुद्रास पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.1 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में भुवी की टीम लखनऊ फाल्कंस ने लक्ष्य को 16 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/bhuvneshwar-kumar-best-economy-among-47-bowlers-in-up-t20-league-2026-takes-three-wicket-vs-kashi-rudras-3890130.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad