Ads Area

रिंकू सिंह से भिड़ंत, महंगा ओवर… इन यादों के साथ संन्यास, इस क्रिकेटर ने UP T20 League में खेला आखिरी मैच

रिंकू सिंह से भिड़ंत, महंगा ओवर… इन यादों के साथ संन्यास, इस क्रिकेटर ने UP T20 League में खेला आखिरी मैच

कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान तो पहले ही कर दिया था. 25 अगस्त को उन्होंने UP T20 League में अपने करियर का आखिरी मैच भी खेल लिया. 38 साल लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के लिए उनका आखिरी मैच कई मामलों में यादगार रहा. इसमें रिंकू सिंह से हुई भिडंत से लेकर उनके महंगे ओवर तक शामिल रहे. ये सारे नजारे मेरठ मैवरिक्स और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच मुकाबले में देखने को मिले.

कर्ण शर्मा vs रिंकू सिंह

बारिश से प्रभावित मैच में मुकाबला 5-5 ओवर का हुआ, जिसमें मेरठ मैवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 96 रन बनाए. करियर का आखिरी मैच खेल रहे कर्ण शर्मा कानपुर सुपर स्टार्स का हिस्सा थे, जिन्होंने मेरठ मैवरिक्स की इनिंग का चौथा ओवर डाला. इसी ओवर के दौरान कर्ण शर्मा की रिंकू सिंह के साथ भिड़ंत देखने को मिली.

4 गेंदों वाली जबरदस्त भिड़ंत

कर्ण शर्मा और रिंकू सिंह की भिड़ंत गेंद और बल्ले से हुई. हुआ ये कि मैच का जो चौथा और अपना इकलौता ओवर कर्ण शर्मा डालने आए, उसमें उनका रिंकू सिंह से 4 गेंदों वाला जबरदस्त आमना-सामना हुआ. कर्ण शर्मा की पहली गेंद पर मेरठ मैवरिक्स के बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी.

6, 0, 6, विकेट

स्ट्राइक पर आने के बाद कर्ण शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का जड़ दिया. कर्ण ने अगली गेंद वाइड फेंकी और फिर जब लीगल डिलीवरी डाली तो वो डॉट रही. इसके बाद कर्ण शर्मा के ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने फिर से सिक्स लगाया. इस भिड़ंत में पलड़ा पूरी तरह से रिंकू सिंह का भारी लग रहा था. लेकिन, फिर आई 5वीं गेंद जिस पर कर्ण शर्मा ने रिंकू सिंह का विकेट ले लिया.

रिंकू सिंह ने 300 की स्ट्राइक रेट से मारे रन

कानपुर सुपर स्टार्स के खिलाफ रिंकू सिंह की इनिंग 10 गेंदों की रही, जिस पर उन्होंने 4 छक्कों को साथ 300 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए. उन्होंने 4 में से 2 छक्के कर्ण शर्मा के ओवर में लगाए.

करियर का आखिरी ओवर महंगा, रिंकू सिंह लास्ट विकेट

कर्ण शर्मा ने अपने करियर के आखिरी मैच में सिर्फ 1 ओवर डाला, जिसमें वो काफी महंगे रहे. उन्होंने 2 छक्के, 1 डबल, 1 सिंगल और 1 वाइड के साथ 16 रन दिए. मगर बड़ी बात ये रही कि रिंकू सिंह को अपने क्रिकेट करियर का आखिरी शिकार बनाने में कामयाब रहे.

कर्ण शर्मा को जीत से नहीं मिली विदाई

हालांकि, कर्ण शर्मा को जीत के साथ विदाई नहीं मिल सकी, क्योंकि मेरठ मैवरिक्स ने मुकाबला 19 रन से जीत लिया. कानपुर सुपर स्टार्स की टीम 5 ओवर में 97 रन के लक्ष्य को चेज नहीं कर पाई और 3 विकेट पर सिर्फ 77 रन ही बना सकी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/karn-sharma-retire-played-his-last-career-match-against-rinku-singh-team-in-up-t20-league-2026-3890080.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad