Ads Area

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया तांडव, ठोका दोहरा शतक, 50 ओवर में टीम पहुंची 500 पार

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया तांडव, ठोका दोहरा शतक, 50 ओवर में टीम पहुंची 500 पार

Abhishek Sharma Double Hundred: भारतीय टीम के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक लोकल डिस्ट्रिक्ट वनडे मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. टी20 क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक ने अमृतसर मेंस सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए तरन तारन मेंस सीनियर टीम के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं. वो इस मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने में कामयाब रहे, जिसके चलते अमृतसर मेंस सीनियर टीम ने 50 ओवर में 500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया.

अभिषेक शर्मा का तूफानी दोहरा शतक

अभिषेक ने इस मुकाबले में 91 गेंदों का सामना करते हुए 233 रनों की ऐतिहासिक और विस्फोटक पारी खेली. 250 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 25 तूफानी छक्के लगाए. यानी अपनी पारी के 202 रन उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों की मदद से ही बना डाले. इस 50 ओवर के मुकाबले में अभिषेक शर्मा के दोहरे शतक और अभय चौधरी की 91 रनों की पारी के दम पर अमृतसर मेंस सीनियर टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

खराब फॉर्म के बाद जोरदार वापसी

हाल के समय में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पिछली सात पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था, जहां उन्होंने तीन पारियों में 1, 8 और 2 रन बनाए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा की ये पारी उनके लिए एक राहत भरी खबर है और टीम इंडिया के लिए भी अच्छे संकेत हैं.

वनडे टीम में एंट्री की ठोकी दावेदारी

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं. लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के साथ साबित कर दिया है कि वो 50 ओवर के फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं. उनकी ये पारी जरूर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है और वनडे फॉर्मेट के लिए भी उन पर चर्चा करने को मजबूर कर सकती है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/abhishek-sharma-smashed-233-runs-from-just-91-balls-in-the-one-day-district-match-3869220.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad