Ads Area

कौन है नील पटेल? भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में मिला मौका, खेलेंगे ये 2 क्रिकेट सीरीज

कौन है नील पटेल? भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में मिला मौका, खेलेंगे ये 2 क्रिकेट सीरीज

Australia U19 men’s squad for India tour: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा करने वाली U19 टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें से एक भारतीय मूल के नील पटेल भी हैं. ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम 4 हफ्तों के लिए भारत दौरे पर आने वाली है. इस दौरे पर क्रिकेट के दो अलग फॉर्मेट- वनडे और टेस्ट- की सीरीज खेली जाएगी. नील पटेल उन दोनों सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में चुना गया है. नील पटेल को ये मौका उनकी बल्लेबाजी की काबलियत को देखते हुए दिया गया है. अब सवाल है कि नील पटेल हैं कौन?

कौन हैं नील पटेल?

नील पटेल, भारतीय मूल के उभरते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं, जिनका कनेक्शन गुजरात से है. नील पटेल की बैटिंग की बात करें तो वो एक ओपनर हैं. वहीं गेंदबाजी में ऑफ स्पिन कराते हैं. क्रीज पर दिखाई अपनी कंसिस्टेंसी और मैच्योरिटी की बदौलत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जूनियर क्रिकेट में एक अलग छाप छोड़ी है. यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले नील पटेल 16 साल की उम्र में पहली बार सुर्खियों में तब छाए थे, जब उन्होंने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर के दौरान 1000 से ज्यादा रन मारे थे. उस दमदार प्रदर्शन के बाद नील पटेल को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 मेंस टैलेंट कैंप के लिए चुना गया था.

नील पटेल में क्या है खास?

नील पटेल की सबसे अच्छी बात है उनके सीखते रहने की आदत. उनका मानना है कि सुधार की गुंजाइश हमेशा होती है. यही वजह है कि वो अपनी हर इनिंग को कोच से डिस्कस करते हैं. उस पर उनकी सलाह लेकर, उसे अमल में लाते हैं. उन्हें अपनी हर इनिंग्स की नोट भी तैयार करने की आदत है. क्रिकेट के अलावा नील पटेल को खाना बनाना और अपने पिता के साथ चेस खेलना भी पसंद है.

जहां से परिवार का नाता, उस देश में सीरीज खेलेंगे नील पटेल

नील पटेल को ऑस्ट्रेलिया की U19 टीम में इसीलिए चुना गया है क्योंकि वो वहां के उभरते हुए एक ऐसे खिलाड़ी है, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं. उनके सामने अब उस देश में खेलने और बेहतर प्रदर्शन की चुनौती होगी, जो उनके परिवार की जन्मभूमि रहा है. आइए एक नजर डालते हैं भारत दौरे के लिए चुनी ऑस्ट्रेलिया की U19 टीम पर.

केसी बार्टन, हेडेन बार्बुलोविक, ईली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक केटल, जैक जोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनोर ग्रेगोरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होलिक, मैथ्यू लॉग, नील पटेल, जैक पिट्ज, पैट्रिक सुलिवान, थियो सिंगोस, थॉमस वासेयो



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/who-is-neel-patel-indian-origin-named-in-australia-u19-mens-squad-for-india-tour-3869726.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad