Ads Area

Jasprit Bumrah: चोट जसप्रीत बुमराह को लगी है, दर्द टीम इंडिया को होगा, जानिए क्यों?

Jasprit Bumrah: चोट जसप्रीत बुमराह को लगी है, दर्द टीम इंडिया को होगा, जानिए क्यों?

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह का चोट लगना टीम इंडिया के लिए दर्दनाक है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज जीतना बेहद जरूरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बरकरार रहना है तो श्रीलंका में दोनों टेस्ट जीतने जरूरी हैं. और जहां जीत की जरूरत होती है वहां बुमराह का रहना जरूरी होता है. लेकिन बुमराह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और अब टीम इंडिया को उनके बगैर ही जीत की कोशिश करनी होगी.

बुमराह की गैरमौजूदगी क्यों है झटका?

इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रीलंका की पिच तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स को सपोर्ट करती हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता. आपको ये बात दें कि जसप्रीत बुमराह पेस बॉलिंग कंडिशंस के साथ-साथ स्पिन बॉलिंग कंडिशंस में भी उतने ही खतरनाक हैं और इसका सबूत हैं उनके आंकड़े. जसप्रीत बुमराह ने अबतक करियर में 52 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम 234 विकेट हैं. लेकिन एशियाई कंडिशंस में उनके आंकड़े और हैरतअंगेज हैं. एशिया में इस खिलाड़ी ने 16 मैचों में 62 विकेट झटके हैं. यानि उनकी बॉलिंग एवरेज सिर्फ 17.7 है जो कि उनके करियर बॉलिंग एवरेज से बेहतर है.

श्रीलंका के खिलाफ और कमाल हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट प्रदर्शन भी कमाल है. ये खिलाड़ी अबतक इस टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेला है जिसमें उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला था जिसमें वो कुल 8 विकेट ले गए थे. पहली पारी में बुमराह ने पांच विकेट हासिल किए थे. साफ है बुमराह के ना होने से सबसे ज्यादा खुश तो श्रीलंका की टीम के बल्लेबाज होंगे.

बुमराह का चोट से गहरा रिश्ता!

जसप्रीत बुमराह का पूरा करियर चोट के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है. आपको बता दें ये खिलाड़ी पिछले एक साल में 8वीं बार चोट की वजह से बाहर हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि बुमराह चोट की वजह से कौन-कौन सी सीरीज नहीं खेल पाए.

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में चोट की वजह से बाहर

अफगानिस्तान टेस्ट चोट की वजह से नहीं खेले

आयरलैंड टी20 सीरीज में चोट की वजह से बाहर

इंग्लैंड टी20 सीरीज में चोट की वजह से नहीं खेले

इंग्लैंड वनडे सीरीज में निर्णायक मैच से बाहर

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

साफ है जसप्रीत बुमराह का चोट से काफी गहरा रिश्ता नजर आ रहा है लेकिन इससे नुकसान टीम इंडिया को ही हो रहा है. उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह वनडे वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस अच्छी रखेंगे क्योंकि अगर वहां ये खिलाड़ी नहीं हुआ तो फिर आप नतीजा समझ ही सकते हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/jasprit-bumrah-injury-could-hurt-team-india-in-sri-lanka-find-out-why-3869893.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad