पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 19 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है. मगर उससे पहले पाक टीम के कप्तान बाबर आजम को चोट लग गई है. बाबर के दाईं हाथ में चोट है. (Photo: PTI)
बाबर आजम को दाईं हाथ में चोट इंग्लैंड दौरे पर बेकेनहम में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में लगी. बेकेनहम में पाकिस्तान और PCC सेलेक्ट XI के बीच 3 दिनी प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. इसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान बाबर को चोट लगी. (Photo: PTI)
बाबर आजम, प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन जब 5 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी गेंदबाज मैनी लैम्सडेन की गेंद उनके दाएं हाथ पर लगी. इस चोट के चलते बाबर आजम प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए हैं. टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला टेस्ट सीरीज से पहले ऐहतियातन तौर पर लिया है. (Photo: PTI)
बाबर के अब मैदान पर सोमवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के ट्रेनिंग सेशन में लौटने की संभावना है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त ( बुधवार) से हेडिंग्ले में खेला जाएगा. (Photo: PTI)
इंग्लैंड दौरे पर पाक टीम को 3 टेस्ट की सीरीज खेलनी है. बाबर आजम की कप्तानी में हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/babar-azam-to-miss-remainder-of-practice-match-after-blow-to-right-hand-ahead-of-test-series-against-england-3880596.html




