
India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 1st Test Match, Day 1 Updates in Hindi: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ये टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए खास है. भारत के लिए तो ये उसका 600वां टेस्ट होने के चलते ऐतिहासिक बन गया है. वहीं श्रीलंकाई टीम के लिए इसके खास होने की वजह ये है कि गॉल में ये उसका 50वां टेस्ट होगा.
गॉल में गड़बड़ ना कर दे बारिश?
गॉल में टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 10 बजे से होगी. वहीं इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी साढ़े 9 बजे होगा. गॉल में आगाज होने वाले पहले टेस्ट मैच पर बारिश का भी साया मंडराता दिख रहा है. मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक गॉल में शनिवार सुबह में बारिश के आसार हैं, जिसके चलते टॉस में देरी देखने को मिल सकती है.
गॉल टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गॉल में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर कहा कि भारत में आमतौर पर स्टेडियम ढके होते हैं. लेकिन, यहां का मैदान खुला है. ऐसा में हवा का मैच पर प्रभाव दिख सकता है.
गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा?
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने कहा कि उन्हें गॉल में स्कूल क्रिकेट खेलने का काफी एक्सपीरियंस है. अब वो यहां खेले जाने वाले श्रीलंका के 50वें टेस्ट में कप्तान बनकर उतर रहे हैं, इस बात की उन्हें बेहद खुशी है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-sri-lanka-live-score-ind-vs-sl-2026-1st-test-day-1-todays-match-updates-in-hindi-at-galle-3880655.html