Ads Area

हार्दिक पंड्या ने क्यों मुंडवा लिया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ ऐसे आए नजर

हार्दिक पंड्या ने क्यों मुंडवा लिया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ ऐसे आए नजर

हार्दिक पंड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है? मुंडवाए सिर के साथ उनकी एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. सवाल है हार्दिक पंड्या ने अपना सिर क्यों मुंडवाया? हार्दिक की जो तस्वीर सामने आई है वो आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की है, जहां वो दर्शन करने पहुंचे थे. इस मंदिर में बाल दान करने या बाल मुंडवाने की पुरानी परंपरा रही है. ऐसा अपनी किसी मनोकामना के पूरा होने के उद्देश्य से किया जाता है. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हार्दिक पंड्या ने बाल क्यों मुंडवाया है.

तिरुमला मंदिर में हार्दिक और माहिका ने की पूजा

तिरुमला मंदिर में हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद दिखी. हार्दिक और माहिका दोनों ने ही सुबह के समय होने वाली मशहूर सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस दौरान दोनों ने ही सफेद लिबास पहन रखा था.

तिरुमला मंदिर में क्यों करते हैं बाल दान?

ऐसा कहा जाता है कि तिरुमला मंदिर में बाल दान को भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के सामने अपने अहंकार को छोड़ने का और मनोकामना के पूरा होने का प्रतीक माना जाता है. अब सवाल है कि हार्दिक पंड्या ने अपनी किस मनोकामना के पूरा होने या फिर अहंकार को मारने के लिए ऐसा किया?

चोट से उबरकर वापसी को तैयार हार्दिक

हार्दिक पंड्या इंजरी के चलते टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. वो पीठ की समस्या और जांघ की मांसपेशियों में आए खिंचाव के चलते टीम से बाहर हैं. इसी के चलते वो हाल ही में खत्म हुए आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ नहीं जा सके थे. हालांकि, अब अब खबर है कि वो रिकवरी मोड पर हैं और जल्दी ही टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं. उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर लिया है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/hardik-pandya-shaving-the-head-during-visit-in-sri-venkateswara-swamy-temple-in-tirumala-with-girlfriend-mahieka-sharma-3868936.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad