Ads Area

Duleep Trophy: रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलेंगे रिंकू सिंह, इस टीम में मिली जगह, फिर बनेंगे चैंपियन?

Duleep Trophy: रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलेंगे रिंकू सिंह, इस टीम में मिली जगह, फिर बनेंगे चैंपियन?

भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन अब ज्यादा दूर नहीं है. इसी महीने नए सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए टीमों का ऐलान होने लगा है. बेंगलुरु में 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026 के साथ ही इस सीजन की शुरुआत हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगी. एक बार फिर उसके लिए ये जिम्मेदारी निभाएंगे स्टार बल्लेबाज और IPL के सफल कप्तान रजत पाटीदार. इस सीजन के लिए पाटीदार की कप्तानी वाली टीम का ऐलान भी हो गया है, जिसमें रिंकू सिंह जैसे स्टार भी शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेट के 5 अलग-अलग जोन के बीच होने वाले फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी से ही नए सीजन की शुरुआत होती है. इस बार भी टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरु में BCCI की फेसिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में किया जाएगा, जहां 3 अलग-अलग मैदान बने हुए हैं. पिछले सीजन भी यहीं पर टूर्नामेंट खेला गया था. तब रजत पाटीदार की कप्तानी में ही सेंट्रल जोन ने खिताब जीता था.

IPL की तरह लगातार दूसरी बार बनेंगे चैंपियन?

अब एक बार फिर वही टूर्नामेंट, वही वेन्यू और उसी कप्तान के साथ सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतर रही है. रजत पाटीदार ने हाल ही में अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL का चैंपियन बनाया. अब उनसे ऐसी ही सफलता की उम्मीद सेंट्रल जोन को भी होगी. इस बार पाटीदार की टीम को मजबूती देने के लिए सेंट्रल जोन के सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी स्क्वॉड में शामिल किया है.

इनके अलावा टीम में सारांश जैन भी हैं, जिन्हें हाल ही में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर को श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया है. वहीं बीते दिनों अलग-अलग फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके यश ठाकुर और हर्ष दुबे को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है. इनके अलावा श्रीलंका दौरे पर इंडिया A टीम का हिस्सा रहे अमन मोखाड़े, आयुष पांडे और जीशान अंसारी भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

सेंट्रल जोन का स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेता भूते.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/duleep-trophy-2026-rajat-patidar-named-central-zone-captain-rinku-singh-vice-captain-squad-announced-3868613.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad