Ads Area

ICC और जय शाह के फैसले पर उठाए थे सवाल, अब अचानक छोड़ी कप्तानी, जानिए वजह

ICC और जय शाह के फैसले पर उठाए थे सवाल, अब अचानक छोड़ी कप्तानी, जानिए वजह

Scott Edwards stepped down as captain of Netherlands: नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. जून 2022 से टीम की कप्तानी संभाल रहे एडवर्ड्स का यह कार्यकाल शुक्रवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के यूट्रेक्ट स्टेज के अंत होने के साथ ही खत्म हो गया. उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे को नीदरलैंड की टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जो लीग 2 के बाकी मैचों में टीम की कमान संभालेंगे.

साथी खिलाड़ियों के सामने अचानक किया ऐलान

रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) की ओर से जारी एक वीडियो में स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने साथी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस तरह अचानक यह खबर देने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन मैं कप्तानी छोड़ने का फैसला कर रहा हूं. इस बारे में हेड कोच रयान कुक और कुछ बाकी लोगों से बात चल रही थी और मुझे लगता है कि यह फैसला लेने का यही सही समय है. मुझे लगता है कि बतौर खिलाड़ी अभी भी मेरे पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है. नीदरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही और मैं आगे भी ऑरेंज जर्सी पहनकर खेलना जारी रखूंगा.’

कैसा रहे बतौर कप्तान एडवर्ड्स के आंकड़े?

जून 2022 में पीटर सीलार के संन्यास के बाद एडवर्ड्स को नीदरलैंड्स की कमान सौंपी गई थी. उनके कार्यकाल की टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. इन 4 सालों में एडवर्ड्स ने 56 वनडे मुकाबलों में टीम की कप्तानी की, जिसमें से नीदरलैंड्स ने 24 मैचों में जीत दर्ज की और 29 में हार का सामना किया. वहीं, एडवर्ड्स की कप्तानी में नीदरलैंड्स ने भारत में आयोजित 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला के मैदान पर साउथ अफ्रीका को और कोलकाता में बांग्लादेश को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. वहीं, उन्होंने 50 टी20 मैचों में भी कप्तानी की, जहां नीदरलैंड्स ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 से साउथ अफ्रीका को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

ICC और जय शाह के फैसले पर उठाए थे गंभीर सवाल

हाल ही में आईसीसी की ओर से साल 2027 के मेंस वनडे विश्व कप के क्वालिफिकेशन और फॉर्मेट में किए गए बदलावों को लेकर स्कॉट एडवर्ड्स ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन के जरिए अपनी बात रखते हुए एडवर्ड्स ने आईसीसी और उसके टॉप अधिकारियों पर निशाना साधा था. एडवर्ड्स का कहना था कि आईसीसी एक तरफ तो क्रिकेट को ग्लोबल लेवल पर बढ़ावा देने की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे नियम बना दिए जाते हैं जो नीदरलैंड्स जैसे एसोसिएट देशों के लिए बड़े मंच पर खेलने के मौकों को और सीमित कर देते हैं. सालों की योजना और निवेश के बाद इस तरह के बदलाव छोटे देशों के विकास के लिए काफी निराशाजनक हैं.

बता दें, नीदरलैंड्स की टीम फिलहाल CWC League 2 की पॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. टूर्नामेंट के अंत में टॉप चार में रहने वाली टीमों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सीधी जगह मिलेगी. नीदरलैंड्स की अगली सीरीज साल के अंत में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेली जानी है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/scott-edwards-resigns-netherlands-captaincy-bas-de-leede-new-captain-3868167.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad