Ads Area

आयरलैंड ने तरसाया, फिर भी अफगानिस्तान ने लपका वर्ल्ड कप का टिकट, राशिद खान ने ऐसे छीनी जीत

आयरलैंड ने तरसाया, फिर भी अफगानिस्तान ने लपका वर्ल्ड कप का टिकट, राशिद खान ने ऐसे छीनी जीत

आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में किए बदलाव के बाद काफी बवाल मचा हुआ है और कुछ एसोसिए देशों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई है. मगर इन सबके बीच क्वालिफिकेशन की जद्दोजहद भी जारी है. इसी मशक्कत में लगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को सफलता मिल गई, जिसने अपने आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीत लिया और साथ ही वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया. टीम के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने इस बार गेंद के साथ ही बल्ले से भी जीत की कहानी लिखी.

बेलफास्ट में सोमवार 10 अगस्त को खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने जीत के साथ ही वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने का लक्ष्य था. शुरू से ही टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था. आयरलैंड पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी थी. मगर अफगानिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना था. उसके गेंदबाजों ने आयरलैंड को छोटे स्कोर पर रोककर इसे सुनिश्चित किया.

मेजबान आयरलैंड के बल्लेबाज इस बार भी नाकाम रहे और पूरी टीम सिर्फ 206 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई. राशिद खान और अल्लाह गजनफार की स्पिन जोड़ी ने ऐसा कहर बरपाया कि सिर्फ 128 रन तक ही आयरलैंड के 8 विकेट गिर गए थे. मगर ऐसी स्थिति में 9वें नंबर पर आए गेविन होई और 10वें नंबर पर जय मूंदड़ा ने स्थिति को संभाला और 72 रन की दमदार साझेदारी की. ये साझेदारी टूटते ही पारी सिमट गई.

पिछले मैच में 6 विकेट लेकर जीत दिलाने वाले राशिद ने इस बार भी गेंद से अपना काम किया. मगर उनका सबसे अहम योगदान इस बार बल्ले से आया, जिसने अफगानिस्तान को ये जीत दिलाई. टीम के लिए एक बार फिर स्टार ओपनर रहमानुल्ला गुरबाज ने एक बार फिर जोरबाद बैटिंग की और 71 रन बनाए. मगर उनके अलावा बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे. बैटिंग के बाद गेविन होई ने अपनी गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 4 विकेट झटके.

अफगानिस्तान ने 176 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड इस बार जीत हासिल कर लेगा. मगर राशिद खान ने ऐसा नहीं होने दिया. उन्हें 9वें नंबर के बल्लेबाज यामिन अहमदजाई का साथ मिला, जिसने रन तो सिर्फ 4 बनाए लेकिन 26 गेंदों का डटकर सामना किया और अंत तक टिका रहा. राशिद ने इसकी मदद से सूझ-बूझ भरी बैटिंग की और नाबाद 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/afghanistan-qualifies-for-icc-world-cup-2027-directly-beating-ireland-in-3rd-odi-rashid-khan-shine-3876901.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad