Ads Area

Sanvir Singh: कौन हैं सनवीर सिंह? जिसे मिलेगा शुभमन गिल से भी ज्यादा पैसा, लगी सबसे बड़ी बोली

Sanvir Singh: कौन हैं सनवीर सिंह? जिसे मिलेगा शुभमन गिल से भी ज्यादा पैसा, लगी सबसे बड़ी बोली

Shere-e-Punjab T20 League: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में अपनी नई लीग शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का ऐलान किया था. इस लीग का पहला ऑक्शन काफी शानदार रहा, जहां खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी. ऑक्शन में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे. फाजिल्का फाल्कन्स ने सनवीर सिंह को खरीदने के लिए 13.20 लाख रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई. दिलचस्प बात यह है कि सनवीर सिंह को इस लीग के मार्की खिलाड़ियों से भी ज्यादा रकम मिली है.

शुभमन गिल के साथ खेलेंगे सनवीर सिंह

फाजिल्का फाल्कन्स ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को अपने मार्की खिलाड़ी के रूप में टीम से जोड़ा है. लीग के नियम के मुताबिक सभी मार्की खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए की तय राशि में शामिल किया गया है, ऐसे में ऑक्शन में खरीदे गए सनवीर सिंह को शुभमन गिल से भी ज्यादा रकम हासिल हुई है. अब सनवीर और शुभमन दोनों एक ही फ्रैंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

कौन हैं सनवीर सिंह?

29 साल के सनवीर सिंह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. सनवीर ने अब तक 46 टी20 मैचों में 32.94 की औसत और 180.06 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ 560 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी अपने नाम किए हैं. उन्होंने 25 फर्स्ट क्लास और 41 लिस्ट-ए मैच भी खेले हैं. उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण ऑक्शन में टीमों के बीच उन्हें हासिल करने की होड़ मची हुई थी.

स्टार खिलाड़ियों से सजी है लीग

लीग में पंजाब के कई दिग्गज खिलाड़ी मार्की प्लेयर के रूप में नजर आएंगे, जिनमें शुभमन गिल के अलावा अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, रमणदीप सिंह और गुरनूर बराड़ शामिल हैं. सभी मार्की खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए की फीस में टीमों के साथ जोड़ा गया है. वहीं, ऑक्शन में सनवीर सिंह के अलावा नमन धीर, अमोलप्रीत सिंह, हरनूर सिंह और अश्वनी कुमार जैसे खिलाड़ी भी छाए रहे.

नमन धीर को अमृतसर सूर्माज ने 10.80 लाख रुपए में खरीदा. अमोलप्रीत सिंह भी 8.20 लाख रुपए में मोहाली किंग्स से जुड़े. वहीं, हरनूर सिंह और अश्वनी कुमार को बठिंडा रॉयल्स ने 7-7 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा. दूसरी ओर, सुखदीप बाजवा को जालंधर वॉरियर्स ने 6 लाख रुपए में खरीदा. हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sher-e-punjab-t20-league-sanvir-singh-most-expensive-player-teammate-of-shubman-gill-3876038.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad