Ads Area

CPL 2026: 24 में से 21 गेंदों पर नहीं दिया कोई रन और 3 विकेट झटके, सुनील नरेन ने फेंका जादुई स्पेल

CPL 2026: 24 में से 21 गेंदों पर नहीं दिया कोई रन और 3 विकेट झटके, सुनील नरेन ने फेंका जादुई स्पेल

Sunil Narine Magical Bowling Spell: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी से गदर मचा दिया. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में नरेन ने साबित कर दिया कि उनका पुराना जादू आज भी कायम है. मेजर लीग क्रिकेट में जिस तरह का कातिलाना फॉर्म नरेन ने दिखाया था, ठीक उसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने CPL 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है.

सुनील नरेन ने बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया

इस मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मैच के दूसरे ही ओवर में सुनील नरेन के कप्तान के फैसले को सही साबित करके दिखाया. नरेन ने सेंट किट्स के खिलाफ अपने पहले ही ओवर 2 विकेट झटक दिए. इस दौरान उन्होंने आंद्रे फ्लेचर और कायल मायर्स को अपना शिकार बनाया. पावरप्ले के दौरान जहां बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने की फिराक में थे, वहीं नरेन ने अपनी उंगलियों के जादू से बल्लेबाजों को बेबस कर दिया.

सुनील नरेन ने पावरप्ले में कुल 3 ओवर फेंके और सिर्फ 6 रन ही खर्च किए. पावरप्ले का आखिरी ओवर नरेन ने विकट-मेडन फेंका, जिसमें उन्होंने एलिक एथानाजे का शिकार किया. वो यहीं नहीं रुके, अपने कोटे के 4 ओवरों में नरेन ने सिर्फ 7 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए. इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अपने 24 गेंदों के स्पेल में उन्होंने 21 डॉट गेंदें फेंकी. यानी सेंट किट्स के बल्लेबाज उनकी 24 में से 21 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके. जिसके चलते ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को छोटे स्कोर पर रोकने में कामयाब रही.

4 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी. इस दौरान नरेन के अलावा टेरेंस हिंड्स ने भी 3 सफलता अपने नाम कीं. वहीं, डोमिनिक ड्रेक्स ने 2 विकेट चटकाए. दूसरी ओर, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए केविन विकहम ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, वो इस पारी में 30 रन का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. वहीं,4 खिलाड़ी तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/cpl-2026-2nd-match-sunil-narine-magical-bowling-spell-st-kitts-and-nevis-patriots-vs-trinbago-knight-riders-3875289.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad