Ads Area

CPL 2026: हेटमायर ने सबसे तेज शतक ठोककर जिताया मैच, 86 रन तो सिर्फ 17 गेंदों में मारे, शाहरुख खान की टीम हारी

CPL 2026: हेटमायर ने सबसे तेज शतक ठोककर जिताया मैच, 86 रन तो सिर्फ 17 गेंदों में मारे, शाहरुख खान की टीम हारी

CPL 2026 में शिमरोन हेटमायर का फायर दिखा है. 29 साल के बल्लेबाज ने ये फायर शाहरुख खान की CPL टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ दिखाया, नतीजा ये हुआ कि उसे हार का सामना करना पड़ा. बारिश के चलते गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला 16-16 ओवर का हुआ. इस मुकाबले में गुयाना ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें हेटमायर ने सबसे तेज शतक जड़ा और उसके दम पर गुयाना की टीम ने जो स्कोर खड़ा किया, उसे भेद पाने में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स नाकाम रही.

शाहरुख खान की टीम 9 रन से हारी मुकाबला

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 9 रन से हराया. गुयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे. जवाब में 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 16 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ गुयाना अमेजन वॉरियर्स CPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसने अब तक खेले अपने 4 में से 4 मैच जीते हैं.

हेटमायर ने ठोका सबसे तेज शतक

शिमरोन हेटमायर ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें से 86 रन तो 17 गेंदों में जमाए. ये वो 17 गेंदें रहीं, जिस पर उन्होंने चौके और छक्के लगाए. हेटमायर की तूफानी पारी में 8 चौके और 9 छक्के शामिल रहे थे. छक्के के साथ अपना शतक पूरा करने वाले हेटमायर की कुल इनिंग 43 गेंदों की रही, जिस पर उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए.

हेटमायर ने 40 गेंदों पर शतक पूरा कर CPL 2026 का तो सबसे तेज शतक जड़ा ही. इसके साथ उन्होंने CPL इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. हेटमायर से पहले टिम साइफर्ट और आंद्रे रसेल ने भी 40-40 गेंदों में CPL में शतक जमाए हैं.

हेल्स को छोड़ किसी का बल्ला नहीं गरजा, नाइट राइडर्स की हार

हेटमायर ने तो गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए 185 में से 111 रन अकेले बना दिए. लेकिन, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए रन चेज में ऐसा करने वाला कोई नहीं दिखा. ट्रिनबागो की ओर से सबसे ज्यादा 55 रन एलेक्स हेल्स ने बनाए. वो इस टीम के इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक जड़ा. हेल्स ने 23 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की और इस दौरान अकिल हुसैन के साथ मिलकर 21 गेंदों पर 43 रन की पार्टनरशिप भी की. मगर ये कोशिश टीम को सीजन की 5वीं हार से बचाने में सफल नहीं रही.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/cpl-2026-shimron-hetmyer-fastest-century-as-guyana-amazon-warriors-beat-shah-rukh-khantrinbago-knight-riders-3895176.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad