BBL में बेन स्टोक्स किस टीम से खेलेंगे, इस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है. बिग बैश के अगले सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ उनका करार हुआ है. वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बेन स्टोक्स को खुद से जोड़ने के लिए सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स भी रेस में थी. (Photo: PTI)
बिग बैश के अगले सीजन में बेन स्टोक्स एडिलेड स्ट्राइकर्स की जर्सी में तो खेलते दिखेंगे, लेकिन, इसके लिए उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी? IPL में बेन स्टोक्स की आखिरी सैलरी 16.25 करोड़ रुपये थी. (Photo: PTI)
ऐसा माना जा रहा है कि BBL में बेन स्टोक्स को 500,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी 3.41 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 1 सितंबर की सुबह स्टोक्स के एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़ने की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि उनके जैसे स्टार प्लेयर के जुड़ने से BBL को बुस्ट मिलेगा. (Photo: PTI)
ये कोई पहली बार नहीं होगा जब बेन स्टोक्स BBL में खेलते दिखेंगे. इससे पहले 2014-15 सीजन में भी वो बिग बैश खेल चुके हैं. तब वो मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा थे. उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही 37 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी. (Photo: PTI)
35 साल के बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लेकिन एक बड़ा सवाल बरकरार है और वो ये कि क्या वो अगले साल होने वाले एशेज के लिए मैदान पर उतर सकते हैं? 2027 एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/what-is-ben-stokes-salary-with-adelaide-strikers-in-big-bash-league-3895202.html




