Ads Area

CPL 2026 में Quinton de Kock का धमाका, 80 रन तो सिर्फ 18 गेंदों में जमाए, जानिए कितनी बॉल पर जड़ दिया शतक?

CPL 2026 में Quinton de Kock का धमाका, 80 रन तो सिर्फ 18 गेंदों में जमाए, जानिए कितनी बॉल पर जड़ दिया शतक?

Quinton de Kock ने बल्ले से कोहराम मचाया है और ऐसा करते हुए हाहाकारी शतक भी जड़ दिया है. उन्होंने ये शतक CPL 2026 के 23वें मैच में जड़ा, जो कि बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया. 1 सितंबर को खेले इस मुकाबले में डिकॉक ने फर्स्ट डाउन पर बल्लेबाजी करते हुए अपने शतक की स्क्रिप्ट लिखी. डिकॉक के दमदार शतक की बदौलत ही उनकी टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन की दहलीज लांघने में कामयाब हुई. उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए.

सिर्फ 18 गेंदों में 80 रन, कितनी बॉल पर शतक?

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ क्विंटन डि कॉक ने 106 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें से 80 रन तो उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में जमाए. ये वो 18 गेंदें रही जिस पर उन्होंने छक्के और चौके लगाए. डिकॉक ने 185.96 की स्ट्राइक रेट से खेली अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी कुल इनिंग 57 गेंदों की रही, जिसकी 54वीं बॉल पर उन्होंने शतक पूरा किया.

डिकॉक का 10वां T20 शतक

क्विंटन डि कॉक के T20 करियर का ये 10वां शतक रहा. वहीं CPL 2026 में उनके बल्ले से निकला ये दूसरा शतक है. डिकॉक ने CPL में डेब्यू साल 2022 में किया था. वो शुरू से ही बारबाडोस ट्राइडेंट्स टीम का हिस्सा हैं. इस टीम के लिए अब तक खेले 35 मैचों की 34 पारियों में वो 1152 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.

कार्टर के 7 छक्के और 57 रन

क्विंटन डिकॉक के शतक के अलावा सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ बारबाडोस ट्राइडेंट्स के ओपनर कार्टर ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 7 छक्के उड़ाते हुए 36 गेंदों में 57 रन की धमाकेदार पारी खेली.

116 रन की पार्टनरशिप ने टीम को 217 रन तक पहुंचाया

मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सिर्फ 3 रन पर बारबाडोस ट्राइडेंट्स का पहला विकेट गिर गया. लेकिन, उसके बाद दूसरे विकेट के लिए कार्टर और डिकॉक ने मिलकर स्कोर बोर्ड में 116 रन जोड़ दिए. दोनों के बीच हुई उस शतकीय साझेदारी का ही नतीजा रहा कि वो बड़ा टोटल खड़ा कर पाने में कामयाब रहे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/quinton-de-kock-century-in-cpl-2026-with-11-fours-six-sixes-10th-hundreds-of-his-t20-career-3895973.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad