
इंग्लैंड में पाकिस्तान की टीम में बवाल मचा है और इसी दौरान उसके कप्तान बाबर आजम की तबीयत भी बिगड़ गई है. पकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम को बुखार है. कहा ये भी जा रहा है कि अस्पताल ले जाकर उनका चेकअप भी कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 3 दिन आराम की सलाह दी है. बाबर आजम की बिगड़ी सेहत ने तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी टीम और उसके फैंस के चेहरे पर चिंता की लकीरें और गहरी कर दी है. इसी बीच अब बाबर आजम ने खुद अपनी बिगड़ी सेहत पर अपडेट दिया है.
बिगड़ी तबीयत पर क्या बोले बाबर आजम?
बाबर आजम ने लंदन में अपनी सेहत पर अपडेट देते हुए कहा कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं. बाबर आजम ने ये बयान तब दिया जब वो लंदन स्थित पाकिस्तान हाउस से वापस लौट रहे थे.
Babar Azam responds when asked about his health. pic.twitter.com/W3rRWbmoCY
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) September 1, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने भी पहले ही ये कंफर्म कर दिया था कि बाबर को हुए बुखार से घबराने की बात नहीं है. वो जल्दी ही उससे उबर जाएंगे.
पाकिस्तान टीम में हार से हाहाकार
इंग्लैंड में खेली जा रही 3 टेस्ट की सीरीज पहले दो मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम में अफरा-तफरी का माहौल है. PCB ने टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर कर उनकी जगह 5 नए चेहरों को मौका दिया है. टीम में खिलाड़ियों की तब्दीली के अलावा उसके कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है. पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी गई हैं. तीसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह पाकिस्तान के व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफके लंदन में टीम से जुड़ चुके हैं.
बाबर का भी हो जाता पत्ता साफ, अगर…!
रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने जिन 7 खिलाड़ियों को बीच सीरीज से बाहर किया है, उनमें एक नाम बाबर आजम का भी हो सकता था. लेकिन, कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें साइडलाइन होने से बचा लिया. बाबर आजम ने इंजरी के चलते लीड्स में पहला टेस्ट नहीं खेला था. वहीं लॉर्ड्स में खेले दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर वो बस 14 रन ही बना सके हैं.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/babar-azam-give-his-health-update-after-suffers-fever-ahead-of-third-test-against-england-3895984.html