पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपने लंबे रिश्ते को परमानेंट कर लिया है. लंबे इंतजार और उत्सुकता के बाद रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ शादी कर ली. (Photo: Getty Images)
रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने और जॉर्जिना के हाथों की फोटो पोस्ट की. इस फोटो में दोनों शादी वाली अंगूठी पहने हुए नजर आए और इस तरह उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि की. (Photo: Instagram)
क्रिस्टियानो और जॉर्जिना की शादी 11 अगस्त को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास कैसकाइस शहर में हुई, जहां सिर्फ उनका परिवार और करीबी लोग शामिल थे. (Photo: Getty Images)
जॉर्जिना और रोनाल्डो पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे, जिसकी शुरुआत 2016 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड से हुई. तब अर्जेंटीनी-स्पेनिश मूल की जॉर्जिना मैड्रिड में क्लोदिंग ब्रांड गूची के शोरूम में काम करती थी, जहां वो रोज के 10 पाउंड कमाती थीं.(Photo: Instagram
इसी शोरूम में रोनाल्डो ने जॉर्जिना को पहली बार देखा और फिर जल्द ही दोनों का रिश्ता शुरू हुआ. यहां से जॉर्जिना की जिंदगी भी बदल गई और वो सिर्फ रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि एक फिटनेस और लाइफस्टाइल आइकन भी बन गईं. (Photo: Getty Images)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/sports-photos/cristiano-ronaldo-and-georgina-rodriguez-married-in-portugal-share-photo-of-wedding-rings-on-instagram-3878003.html




