Ads Area

IND vs SL Test: टीम इंडिया को लगेगा तीसरा झटका? बुमराह-सुदर्शन के बाद बाहर होने की कगार पर ये स्टार

IND vs SL Test: टीम इंडिया को लगेगा तीसरा झटका? बुमराह-सुदर्शन के बाद बाहर होने की कगार पर ये स्टार

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा अच्छी खबरों से ज्यादा बुरी खबरें लेकर आ रहा है, वो भी टेस्ट सीरीज का एक्शन शुरू हुए बिना. पिछले कुछ हफ्तों से जारी चोट की परेशानी इसकी वजह बनी है, जिसके चलते टीम इंडिया ने पहले ही 2 खिलाड़ियों को गंवा दिया है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन इस दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचने से पहले ही बाहर हो गए. वहीं ऐसा ही कुछ हाल अब स्पिन-ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का होता दिख रहा है, जो चोट से अभी तक उबरे नहीं हैं और वो भी बाहर होने की कगार पर हैं.

सुंदर के श्रीलंका जाने की संभावना कम

श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में वॉशिंगटन सुंदर को चोट के बावजूद जगह दी गई है. हालांकि उन्हें सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच के लिए चुना गया है, जो 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा. मगर अब ऐसा लग रहा है कि वो दूसरे टेस्ट मैच तक भी फिट नहीं हो पाएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है, जिसके मुताबिक टीम मैनेजमेंट सुंदर को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं चाहता, जिसके चलते उनके श्रीलंका जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है.

वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लगी थी. इसके बाद से ही उनका श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ था. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच के लिए चुना गया है. सुंदर को लेकर सतर्कता की एक बड़ी वजह ये भी है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जिसमें खिलाड़ियों को मैच फिट घोषित किया गया है और इसके बावजूद एक-दो मैच खेलकर वो दोबारा चोटिल हो रहे हैं.

सवालों के घेरे में BCCI का CoE

इसको देखते हुए ही BCCI चाहती है कि सुंदर पूरी तरह से फिटनेस हासिल करें और मैदान पर उतरने से पहले काफी अभ्यास भी कर लें. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वो तुरंत ही फिर से चोटिल न हो जाएं और बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (CoE) को फजीहत का सामना न करना पड़े, जो पहले ही बढ़ती हुई चोट के कारण दबाव में है और सवालों के घेरे में है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर सुंदर इस सीरीज से बाहर होते भी हैं तो उनके बदले दूसरे खिलाड़ी को भेजे जाने की संभावना भी नहीं है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-sl-washington-sundar-doubtful-for-india-vs-sri-lanka-2nd-test-match-due-to-fitness-concern-3877924.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad