साई सुदर्शन की चोट के कारण जो मौका मिला, उसका पूरा फायदा देवदत्त पडिक्कल ने उठा लिया. श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में तीसरे नंबर पर बैटिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे पडिक्कल ने रनों की बौछार कर दी. (Photo: PTI)
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 167 रन बनाने वाले पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट में भी यही कमाल किया. पडिक्कल ने इस टेस्ट की पहले दिन पहली पारी में ही शतक जमाया और 117 रन बनाए. (Photo: PTI)
पडिक्कल ने इस पारी के साथ श्रीलंका में 23 साल पुराना स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये रिकॉर्ड है श्रीलंका में 2 टेस्ट मैच की सीरीज में विदेशी खिलाड़ी के तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन. (Photo: PTI)
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने 2003 में श्रीलंका दौरे पर 3 पारियों में 307 रन बनाए थे. पडिक्कल ने इस शतक के दम पर 3 पारियों में 328 रन बना लिए हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में शतक समेत 211 रन बनाए थे. (Photo: PTI)
इतना ही नहीं, पडिक्कल पिछले 8 साल में विदेशों में नंबर-3 की पोजिशन पर लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. उनसे पहले 2018-19 में चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में ये कमाल किया था. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/devdutt-padikkal-century-colombo-test-breaks-most-runs-record-in-sri-lanka-2-test-series-3888127.html




