Ads Area

IND vs SL: मानव सुथार ने फेंकी टेस्ट सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या के विकेट का ये सच है दिलचस्प

IND vs SL: मानव सुथार ने फेंकी टेस्ट सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या के विकेट का ये सच है दिलचस्प

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान प्रभात जयसूर्या का विकेट मानव सुथार ने लिया. उन्होंने प्रभात जयसूर्या को LBW किया. लेकिन, उसके बाद इस विकेट का जो सच सामने आया, वो हैरान करने वाला रहा. मानव सुथार ने जिस गेंद पर प्रभात जयसूर्या का विकेट लिया, वो भारत-श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज की सबसे तेज गेंद रही. अब आप सोच रहे होंगे कि उस गेंद की रफ्तार क्या रही और स्पिनर होकर मानव सुथार ने सबसे तेज गेंद कैसे डाल दी?

स्पिनर की फेंकी 1958 गेंदों में सबसे तेज

मानव सुथार ने जिस गेंद पर प्रभात जयसूर्या का विकेट लिया, वो मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्पिनर की फेंकी सबसे तेज गेंद है. ना कि ओवरऑल. सीरीज में गॉल से लेकर कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन तक के खेल में भारत और श्रीलंका के स्पिनर ने मिलकर कुल 1958 गेंदें फेंकी. यानी 326.2 ओवर स्पिनर्स ने डाले. उन्होंने 1958 गेंदों में वो गेंद सबसे तेज रही, जिस पर प्रभात जयसूर्या LBW हुए.

मानव सुथार के तेज गेंद की रफ्तार कितनी रही?

मानव सुथार के उस गेंद की रफ्तार 98.85 kmph की रही, जो सीरीज में किसी स्पिनर की सबसे तेज गेंद रही. मानव सुथार ने श्रीलंका की पहली पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभात जयसूर्या को आउट किया. इसी ओवर की तीसरी गेंद सुथार ने 98.17 kmph की स्पीड से फेंकी थी, जो कि सीरीज में किसी स्पिनर की डाली तीसरी सबसे तेज गेंद रही.

हालांकि, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मानव सुथार ने कम ही गेंदें 95 kmph या उससे ज्यादा की स्पीड से फेंकी हैं. ऐसी गेंदों की संख्या कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन तक के खेल के बाद बस 2.5 प्रतिशत है. वहीं 62 प्रतिशत गेंदें उन्होंने the 85-90 kmph के बीच फेंकी.

टेस्ट सीरीज में विकेट की रेस में सबसे आगे

टेस्ट सीरीज में मानव सुथार की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. वो टेस्ट सीरीज में लीडिंग विकेटटेकर बने हैं और ऐसा इसीलिए क्योंकि अपनी गेंदबाजी में वो बढ़िया मिश्रण कर रहे हैं. किसी को स्पीड से चकमा दे रहे हैं तो किसी को जबरदस्त स्पिन के जाल में फंसाकर. मानव सुथार की यही खूबी विकेट की रेस में उन्हें दूसरों से आगे रखे है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/manav-suthar-dismissed-prabath-jayasuriya-on-ball-bowled-at-98-85-kmph-fastest-by-a-spinner-in-ind-vs-sl-test-series-3889282.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad