
India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 1st Test Match, Day 2 Updates in Hindi: गॉल टेस्ट का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन के खेल में पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया रणनीति अपने स्कोर बोर्ड को और बड़ा करने की होगी. टीम इंडिया ने पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए थे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वहीं 77 रन के स्कोर पर केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट हुए थे.
दूसरे दिन पडिक्कल की नजर दोहरे शतक पर
देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंदों का सामना कर 131 रन बनाए, जो कि उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. दूसरे दिन उनकी कोशिश अपने शतक को डबल सेंचुरी में बदलने की होगी. वहीं क्रैम्प्स के चलते रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल को लेकर भी खबर है कि वो बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से फिट हैं. यानी, दूसरे दिन वो भी अपने 13वें टेस्ट शतक की स्किप्ट लिखते दिख सकते हैं.
टॉस जीतकर भारत ने पहले चुनी बल्लेबाजी
गॉल में खेला जा रहा मैच टीम इंडिया का 600वां टेस्ट है. इस ऐतिहासिक टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो कि सही साबित होता दिखा है. पहले दिन भारत के सिर्फ 2 विकेट गिरे और अभी उसके 8 विकेट बचे हैं. दूसरे दिन के खेल में यही टीम इंडिया के नजरिए से सबसे अच्छी बात है.
गॉल की पिच पर टीम इंडिया पहली पारी में 500 प्लस का स्कोर लगाती है तो फिर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कोशिश श्रीलंकाई टीम को उसी मुश्किल परिस्थिति में डालने की होगी.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-sri-lanka-live-score-ind-vs-sl-2026-1st-test-day-2-todays-match-updates-in-hindi-at-galle-3881363.html