Ads Area

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग में जहीर खान की एंट्री, मैच फिक्सिंग के विवाद से घिरी फ्रैंचाइजी को खरीदा

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग में जहीर खान की एंट्री, मैच फिक्सिंग के विवाद से घिरी फ्रैंचाइजी को खरीदा

Zaheer Khan Jaffna franchise Co-Owner: लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मैच फिक्सिंग के संगीन आरोपों में पूर्व मालिक की गिरफ्तारी के बाद विवादों में आई जाफना फ्रैंचाइजी का अब पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है. पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और स्वीडन बेस्ड स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप एंकर स्पोर्ट्स एबी ने इस फ्रैंचाइजी को खरीद लिया है. जहीर खान अब इस टीम के नए को-ओनर हैं.

जहीर खान ने खेला बड़ा दांव

नए ओनरशिप ग्रुप के टेकओवर के बाद तीन बार की चैंपियन रही जाफना किंग्स को आधिकारिक तौर पर रीब्रांड करके एंकर जाफना किंग्स नाम दे दिया गया है. एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दौतम ने जहीर खान के साथ मिलकर इस फ्रैंचाइजी की कमान संभाली है. हालांकि, मालिकों से जुड़े विवादों और हालिया बदलावों के बावजूद मैदान पर टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, एंकर जाफना किंग्स फिलहाल लंका प्रीमियर लीग 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप दो टीमों में अपनी जगह मजबूत बनाए हुए है.

टीम के को-ओनर बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जहीर खान ने कहा, ‘मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाली गेंदबाजी के लेवल की तारीफ की है. श्रीलंका एक ऐसा देश है जहां मैंने कई मैच खेले हैं, दौरे किए है और मेरी वहां से बहुत खूबसूरत यादें जुड़ी हैं. अब एक मालिक के रूप में श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई बहुत रोमांचक है और मैं एंकर जाफना किंग्स के साथ इस सफर की शुरुआत के लिए काफी उत्साहित हूं.’

भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक

जहीर खान की गिनती भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान भारत के लिए कुल 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 311 विकेट, वनडे में 282 विकेट और टी20 में 17 विकेट चटकाए. वो आईपीएल में मुंबई, आरसाबी और दिल्ली जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा बतौर कोच भी आईपीएल में काम कर चुके हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/lanka-premier-league-zaheer-khan-new-co-owner-of-jaffna-franchise-3871452.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad