Ads Area

Womens Asia Cup को लेकर मोहसिन नकवी ने साधी चुप्पी, ACC ने नहीं किया शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान

Womens Asia Cup को लेकर मोहसिन नकवी ने साधी चुप्पी, ACC ने नहीं किया शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान

Womens Asia Cup के छठे एडिशन का आगाज होने जा रहा है. ऐसी खबर है कि इसके मुकाबले 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच UAE में खेले जा सकते हैं. मगर टूर्नामेंट की तारीख और उसके वेन्यू पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. एशियन क्रिकेट काउंसिल और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने महिलाओं के एशिया कप के होने वाले छठे एडिशन पर चुप्पी साध रखी है. उन्होंने इसके शेड्यूल को अब तक फाइनल नहीं किया है.

महिला T20 एशिया कप में भाग लेंगी 8 टीमें

महिलाओं का एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड के अलावा मेजबान UAE शामिल होगा. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ACC की तरफ से 22 जुलाई को ईमेल कर भाग ले रही सभी टीमों को बताया गया कि टूर्नामेंट का वेन्यू अभी फाइनल किया जा रहा है. साथ ही इसका फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

फाइनल शेड्यूल का इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया कि Womens Asia Cup में भाग लेने वाले सभी टीमें अपनी यात्रा और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सारी तैयारियों को पूरा कर फाइनल शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. 2 अगस्त को BCCI ने भारतीय टीम की का ऐलान भी कर दिया था. लेकिन उसके बाद उस पोस्ट को हटा दिया क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से अब तक टूर्नामेंट की घोषणा नहीं की गई है.

17 सितंबर से एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट इवेंट का आयोजन

Womens Asia Cup के शेड्यूल का फाइनल ना होना चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि 17 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट भी होने हैं. वो इवेंट 24 सितंबर तक चलेगा. एशियन गेम्स में भी उन्हीं टीमों को हिस्सा लेना है, जो महिला T20 एशिया कप में खेलती दिखेंगी. एशियन गेम्स में भी T20 फॉर्मेट में ही क्रिकेट का आयोजन होना है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/womens-asia-cup-mohsin-naqvi-led-acc-yet-to-approve-schedule-venue-says-report-3870705.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad