Ads Area

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

One-Day Cup 2026 Final Line-Up: 16 अगस्त को इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट वनडे कप के दोनों सेमीफाइनल के नतीजे सामने आने के साथ ही टूर्नामेंट के फाइनल की लाइन अप तय हो गई है. पहला सेमीफाइनल लीसेस्टरशर ने जीता वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मिडिलसेक्स ने बाजी मारी. लीसेस्टरशर को सेमीफाइनल जिताने में सरफराज खान के पिता यानी कि नौशाद खान के चेले की बड़ी भूमिका रही. वहीं मिडिलसेक्स को फाइनल का टिकट दिलाने में वो खिलाड़ी छाया, जिसने क्रिकेट की ए, बी, सी खुद अपने पिता से पढ़ी थी. ऐसे में अब इन दोनों के बीच एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है.

सरफराज खान के पिता के चेले हैं हमजा शेख

वनडे कप 2026 का फाइनल मुकाबला अगले महीने की 20 तारीख को खेला जाएगा, जिसमें लीसेस्टरशर का मुकाबला मिडिलसेक्स से होगा. लीसेस्टरशर ने पहले सेमीफाइनल में नॉटिंघमशर को धूल चटाई. लीस्टेटरशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 303 रन बनाए, जिसमें सरफराज खान के पिता के चेले और इंग्लैंड के बल्लेबाज हमजा शेख के बल्ले से निकले शतक की बड़ी भूमिका रही. हामजा शेख ने 109 गेंदों पर 104 रन बनाए. हामजा शेख ने पिछले साल भारत की अंडर 19 टीम के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले सरफराज के पिता नौशाद खान से ट्रेनिंग लेकर अपने खराब फॉर्म पर लगाम लगाई थी.

20 साल के हमजा शेख ने तब सरफराज के पिता से ट्रेनिंग लेने के बाद भारत की अंडर 19 टीम के खिलाफ तो शतक लगाया ही था, अब वनडे कप में भी शतक जड़ दिया है. उनके शतक के वजह से ही नॉटिंघमशर को 304 रन का लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करने में वो नाकाम रहे. नॉटिंघमशर की पारी 49 ओवरों में 280 रन पर ही सिमट गई और लीसेस्टरशर ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया.

ल्यूक हॉलमैन ने अपने पिता से सीखा क्रिकेट खेलना

दूसरे सेमीफाइनल में मिडिलसेक्स ने डरहम को 2 विकेट से हराया, जिसमें ल्यूक हॉलमैन के ऑलराउंड खेल की अहम भूमिका रही. ल्यूक हॉलमैन ने क्रिकेट का ककहरा अपने पिता पीटर हॉलमैन से सीखा, जो कि इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में एक जाना माना नाम हैं. पीटर हॉलमैन ने पैसेफिक क्रिकेट क्लब की स्थापना की, जहां पर ल्यूक हॉलमैन का क्रिकेट परवान चढ़ा.

ऑलराउंड खेल से टीम को दिलाया फाइनल का टिकट

डरहम ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए, जिसमें से 3 विकेट अकेले ल्यूक हॉलमैन ने लिए. वहीं 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सबसे ज्यादा रन भी मिडिलसेक्स के लिए ल्यूक हॉलमैन ने ही बनाए. वो 100 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को फाइनल का टिकट दिलाकर ही दम लिया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/one-day-cup-2026-final-leicestershire-vs-middlesex-on-20-september-3882061.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad