Ads Area

The Hundred Women इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक, इस बल्लेबाज मचाया कोहराम, 69 गेंदों में जीती टीम

The Hundred Women इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक, इस बल्लेबाज मचाया कोहराम, 69 गेंदों में जीती टीम

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ का छठा सीजन जारी है और इस बार भी कुछ रिकॉर्ड बन रहे हैं. द हंड्रेड विमेंस 2026 में ऐसा ही एक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने बनाया. सनराइजर्स लीड्स के लिए खेल रहीं लिचफील्ड ने सिर्फ 20 गेंदों में इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया, जिसके दम पर सनराजर्स ने 69 गेंदों में बर्मिंघम फीनिक्स से मिला लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं दिग्गज भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया.

बर्मिंघम में खेले गए इस सीजन के 24वें मैच में सनराइजर्स लीड्स पूरी तरह हावी नजर आई. मैच की शुरुआती 6 गेंदों पर ही लीड्स ने बिना कोई रन खर्चे बरमिंघम का पहला विकेट गिरा दिया था. इस शुरुआत के बाद से ही लीड्स एक बार भी इस मुकाबले में पिछड़ी नहीं दिखी. यहां तक कि तब भी नहीं, जब बर्मिंघम की कप्तान एलिस पैरी और एम्मा लैंब रन बटोर रहे थे. इन दोनों की पारियों के दम पर किसी तरह बर्मिंघम ने 100 गेंदों में 107 रन बनाए.

दूसरी ओर लीड्स के लिए ओपनिंग करने उतरी फीबी लिचफील्ड ने तो आते ही तहलका मचा दिया. उनके सामने ओपनिंग पार्टनर ब्रायोनी स्मिथ आउट हुईं लेकिन लिचफील्ड पर असर नहीं पड़ा और उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इस तरह द हंड्रेड विमेंस के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया. लिचफील्ड ने सिर्फ 33 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 69 गेंदों में जिता दिया. ये जीत और भी जल्दी आ सकती थी लेकिन लॉरेन विनफील्ड ने 27 गेंदों में 26 रन की धीमी पारी खेली.

लीड्स की 9 विकेट से आई इस जीत में जितना योगदान लिचफील्ड का था, उतना ही स्टार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का भी रहा. इस सीजन में धीमी शुरुआत के बाद दीप्ति ने अब विकेट झटकने का सिलसिला शुरू कर दिया है और यहां भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया. दीप्ति ने बर्मिंघम के खिलाफ 15 गेंदों में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने 15 गेंदों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sunrisers-leeds-beat-birmingham-phoenix-by-9-wickets-phoebe-litchfield-hits-fastest-fifty-the-hundred-women-history-3874385.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad