Ads Area

The Hundred: मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही बिगड़ी इस टीम की किस्मत, पहली बार ट्रॉफी जीतने में नाकाम

The Hundred: मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही बिगड़ी इस टीम की किस्मत, पहली बार ट्रॉफी जीतने में नाकाम

IPL में मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी का इतिहास सफलता से भरा हुआ है. अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले IPL में 5 ट्रॉफी जीती थीं और अभी भी इस मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है. इसके बाद जिस भी विदेशी लीग से टीम जुड़ी, उन्हें भी सफलता ही मिली. मगर अचानक ही MI के तारे गर्दिश में आ गए हैं. IPL में तो टीम का बुरा हाल हो ही रहा है, अब इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ में अपने पहले ही सीजन में इस फ्रेंचाइजी की दोनों टीम पस्त हो गईं. द हंड्रेड के मेंस और विमेंस कंप्टीशन में MI लंदन खिताब जीतने में नाकाम रही.

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल ही ‘द हंड्रेड’ की लंदन फ्रेंचाइजी, ओवल इन्विंसिबल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके बाद अपने MI ब्रांड को जारी रखने के लिए टीम का नाम बदलकर MI लंदन कर दिया गया. हंड्रेड के दोनों, मेंस और विमेंस, कंप्टीशन में अब टीम इसी नाम से उतरती है. मगर MI के जुड़ते ही टीम का बुरा हाल हो गया. लीग के पिछले पांचों सीजन में फ्रेंचाइजी ने दोनों कंप्टीशन में मिलाकर कम से कम एक ट्रॉफी जीती लेकिन इस बार दोनों टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाईं.

बुधवार 12 अगस्त को MI लंदन ने दोनों कंप्टीशन में अपने-अपने आखिरी मैच खेले. मेंस कंप्टीशन में MI लंदन ने अपने मैच में बर्मिंघम फीनिक्स को 2 रन के करीबी अंतर से हरा दिया. लंदन ने 100 गेंदों में 157 रन बनाए थे, जबकि बर्मिंघम 155 रन तक ही पहुंच सकी. इस जीत ने लंदन को 20 पॉइंट्स तक पहुंचा दिया, जहां वो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की बराबरी पर रही. मगर नेट रनरेट के मामले में वो मैनचेस्टर की टीम से मात खा गई और चौथे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाने से चूक गई.

वहीं विमेंस हंड्रेड में MI लंदन को अपने आखिरी मैच में भी हार का सामना करना पड़ा. पूरे सीजन में लगातार नाकाम रही लंदन को आखिरी मैच में बर्मिंघम फीनिक्स के हाथों 5 विकेट से शिकस्त मिली. लंदन ने पहले बैटिंग की और सिर्फ 120 रन बना सकी, जिसके बाद बर्मिंघम ने 94 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह MI लंदन सिर्फ एक जीत और एक टाई के साथ 6 पॉइंट लेकर 8 टीम में आखिरी स्थान पर रही.

हंड्रेड के इतिहास में ये पहला मौका है जब ये फ्रेंचाइजी कोई भी खिताब नहीं जीत पाएगी. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2021 में हुई थी. इसके पहले और दूसरे सीजन में ओवल इन्विंसिबल के रूप में टीम ने लगातार 2 बार विमेंस हंड्रेड के खिताब जीते थे. वहीं मेंस हंड्रेड में ओवल ने पिछले तीनों सीजन में खिताब जीते थे. मगर लगातार 5 सीजन की सफलता के बाद पहली बार फ्रेंचाइजी खाली हाथ लौट रही है. MI के लिए ये इसलिए भी झटके वाला है क्योंकि IPL में टीम लगातार छठे सीजन में खाली हाथ रही. वहीं इसी साल WPL और फिर MLC में टीम अपने खिताब को डिफेंड करने में नाकाम रही.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/the-hundred-mi-london-men-and-women-fail-to-win-any-title-1st-time-in-tournament-3878859.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad