Ads Area

TNPL 2026: 6,0,6,6,6,6… चेपॉक में आया तुषार रहेजा का तूफान, सिर्फ 17 गेंदों में बना दिए इतने रन

TNPL 2026: 6,0,6,6,6,6… चेपॉक में आया तुषार रहेजा का तूफान, सिर्फ 17 गेंदों में बना दिए इतने रन

Tushar Raheja Smashes 5 Sixes In An Over: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में चौकों-छक्कों की ऐसी आंधी आई जिसने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझान्स के 25 साल के कप्तान और ओपनर तुषार रहेजा ने मदुरै पैंथर्स के खिलाफ मुकाबले में तबाही मचाते हुए एक ओवर में 5 छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया. 20 अगस्त को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में 158 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रहेजा ने पैंथर्स के लेग स्पिनर रोहन भूत्रा के एक ही ओवर में 30 रन बटोरे, जिसमें लगातार चार गेंदों पर चार छक्के शामिल रहे.

1 ओवर, 5 छक्के और 30 रन

आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझान्स की टीम पारी के पांचवें ओवर में 36 रन पर 2 विकेट गंवाकर दबाव में दिख रही थी, तभी कप्तान तुषार रहेजा ने कमान संभाली. लेग स्पिनर रोहन भूत्रा ने पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका, लेकिन ये काफी महंगा साबित हुआ. ओवर की पहली ही गेंद पर रहेजा ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से एक छक्का जड़ा. हालांकि, दूसरी गेंद पर गेंदबाज ने वापसी की और डॉट बॉल फेंकी. लेकिन इसके बाद रहेजा ने पूरी तरह गियर बदला और अगली चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़कर महफिल लूट ली.

इस एक ओवर से 30 रन बटोरने के साथ ही तिरुप्पुर का स्कोर 32 रन से उछलकर सीधे 66 पर पहुंच गया. लेकिन रहेजा अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन पहले आउट हो गए. शोएब मोहम्मद खान ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड किया, लेकिन आउट होने से पहले रहेजा ने 17 गेंदों पर 48 रनों की आक्रामक पारी खेल डाली. इस तूफानी पारी में उन्होंने कुल 7 छक्के जड़े और अपनी टीम को 158 के टारगेट के सामने धमाकेदार शुरुआत दिलाई.

कौन हैं तुषार रहेजा?

25 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज तुषार रहेजा तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट सर्किट में एक उभरता हुआ बड़ा नाम हैं. उन्होंने दिसंबर 2024 में तमिलनाडु के लिए डेब्यू किया था. अब तक वो राज्य के लिए 6 लिस्ट-ए और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं. तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में रहेजा ने 9 पारियों में 61 के औसत और 185.55 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 488 रन बनाए थे. TNPL 2026 में भी वो 6 पारियों में लगभग 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 344 रन बना चुके हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/tnpl-2026-who-is-tushar-raheja-smashes-5-sixes-in-an-over-tiruppur-tamizhans-vs-madurai-panthers-3885824.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad