Ads Area

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में टेस्ट मैच के शुरुआती दोनों दिन मेजबान इंग्लैंड के नाम रहे. सबसे पहले तो इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले दिन ही पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर ढेर कर दिया. फिर खुद दमदार शुरुआत करते हुए दूसरे दिन पाकिस्तान पर बड़ी बढ़त ले ली. टीम के मिडिल ऑर्डर ने इस मामले में अहम योगदान दिया, जिसमें उप-कप्तान हैरी ब्रूक की पारी बहुत खास रही. मगर ब्रूक के साथ फिर कुछ वैसा हो गया, जो एक साल पहले टीम इंडिया के खिलाफ इसी मैदान पर हुआ था. वो फिर शतक से चूक गए.

फिर से घर में शतक से चूके ब्रूक

हेडिंग्ले के मैदान पर गुरुवार 20 अगस्त को मैच का दूसरे दिन हैरी ब्रूक की विस्फोटक बैटिंग का कमाल दिखा. जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की बेहतरीन साझेदारी टूटने के बाद क्रीज पर आए ब्रूक ने संभलकर खेलना शुरू किया और एक बार आंख जमने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले ब्रूक ने इस बार भी रहम नहीं किया और 55 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया.

ब्रूक ने इसके बाद तो रनों की रफ्तार को और बढ़ा दिया, जिसके दम पर इंग्लैंड को 300 रन और फिर 350 रन का आंकड़ा पार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा. मगर जब लग रहा था कि ब्रूक लीड्स के अपने होम ग्राउंड पर पहली बार टेस्ट शतक लगा देंगे, तभी तेज गेंदबाज उस्मान अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया. वो 93 गेंदों में 91 रन की धुआंधार पारी खेलने के बाद आउट हुए. ये दूसरा मौका है, जब वो अपने घरेलू मैदान पर 90 और 100 रन के बीच आउट हुए. पिछले साल भारत के खिलाफ हेडिंग्ले में ही वो 99 रन पर आउट हुए थे.

दूसरे दिन इंग्लैंड को मिली विशाल बढ़त

इस तरह ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाने से चूक गए. मगर उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 8 विकेट खोकर 366 रन पर खत्म किया, जो पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 195 रन ज्यादा है. ब्रूक के अलावा कप्तान जो रूट ने फिर दमदार पारी खेली और 66 रन बनाए, जबकि अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे जॉर्डन कॉक्स ने पहला अर्धशतक लगाया और 73 रन बनाए. वहीं 2 साल के बाद टीम में लौटे डैन लॉरेंस ने भी अर्धशतक लगाया और 51 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए उस्मान अली ने करियर में पहली बार पारी में 5 विकेट झटके.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/eng-vs-pak-1st-test-2nd-day-harry-brook-out-for-91-runs-missed-century-at-home-ground-3885779.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad