इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापस लौटे जो रूट के लिए पहला ही मैच गजब संयोग लेकर आया, जहां सब कुछ एक नंबर पर आकर टिक गया. ये नंबर है 66. (Photo: PTI)
पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स के अपने होमग्राउंड में टेस्ट सीरीज के पहले मैच के साथ ही जो रूट फिर इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे. ये बतौर इंग्लैंड के कप्तान उनका 66वां टेस्ट मैच है. (Photo: PTI)
फिर जब टीम की पहली पारी में बैटिंग आई तो रूट ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया. हालांकि वो शतक तक नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने ठीक 66 रन बनाए. (Photo: PTI)
ये संयोग इसलिए भी खास है क्योंकि जो रूट इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी उतरते हैं जो उनकी पीठ पर जर्सी नंबर भी 66 ही रहता है. (Photo: Getty Images)
इतने तरह के संयोगों के साथ ही जो रूट ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/eng-vs-pak-joe-root-scores-66-runs-on-66th-test-match-as-england-test-captain-makes-wtc-runs-record-3885772.html




