Ads Area

UP T20 League 2026: रिंकू सिंह मचा रहे थे तबाही, बीच में ही रोका गया मैच, टीम को बना दिया गया विजेता

UP T20 League 2026: रिंकू सिंह मचा रहे थे तबाही, बीच में ही रोका गया मैच, टीम को बना दिया गया विजेता

Rinku Singh in UP T20 League 2026: रिंकू सिंह इन दिनों अपने स्टेट की T20 लीग में खेल रहे हैं. 19 अगस्त को वो लीग के मौजूदा सीजन में अपनी टीम का तीसरा मैच खेलने उतरे. उस मैच में उन्होंने बल्ले से जबरदस्त तबाही मचाई. हालांकि, रिंकू सिंह की विस्फोटक इनिंग अभी जारी ही थी कि मैच को रोक दिया गया. मैच रुका तो फिर दोबारा शुरू भी नहीं हुआ और रिंकू सिंह की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया.

रिंकू सिंह की टीम के सामने था 184 का लक्ष्य

19 अगस्त को UP T20 League 2026 में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावरिक्स का मुकाबला लखनऊ फाल्कंस से था. इस मैच में लखनऊ फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए थे. जवाब में रिंकू सिंह की मेरठ मावरिक्स के सामने 184 रन बनाने का लक्ष्य था. लखनऊ फाल्कंस की गेंदबाजी लाइन अप में भुवनेश्वर कुमार जैसा अपार अनुभव वाला गेंदबाज था, जिनके होते लक्ष्य और भी मुश्किल लग रहा था.

82 रन पर आधी टीम आउट

मेरठ मावरिक्स का रन चेज जब शुरू हुआ तो हालात भी वैसे ही बन गए. टीम के टॉप के 3 बल्लेबाज स्कोर बोर्ड पर 25 रन जुड़ने से पहले ही आउट होकर डगआउट लौट गए. हालांकि चौथे विकेट के लिए एक अर्धशतकीय साझेदारी हुई. टीम का चौथा विकेट 74 रन पर गिरा. उसके बाद 5वें बल्लेबाज के आउट होने में भी वक्त नहीं लगा. आधी टीम सिर्फ 82 रन पर डगआउट लौट गई और लक्ष्य अभी भी दूर था. ऐसे में छठे नंबर पर उतरे रिंकू सिंह ने अलग ही रंग जमाया.

रिंकू सिंह मचा रहे थे तबाही, रोका गया मैच

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रिंकू सिंह ने 6 छक्के उड़ाए. हालांकि, अभी 24 गेंदों पर 55 रन बनाकर रिंकू सिंह खेल ही रहे थे कि मैच को रोक दिया गया. मेरठ मावरिक्स का स्कोर तब 16.5 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन था.


इस मैच को रोके जाने की वजह लखनऊ में हो रही बारिश रही, जहां ये मुकाबला खेला जा रहा था. बारिश के चलते मैच जो एक बार रुका तो फिर दोबारा शुरू ही नहीं हो सका. नतीजा, ये हुआ कि उसके नतीजे तक पहुंचने के लिए डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया गया.

रिंकू की टीम 5 रन से विजयी

डकवर्थ लुईस नियम के तहत रिंकू सिंह की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया. उसने लखनऊ फाल्कंस के खिलाफ मुकाबला 5 रन से जीत लिया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/rinku-singh-blast-with-bat-in-up-t20-league-2026-as-meerut-mavericks-beat-lucknow-falcons-3884933.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad