CPL 2026 के 30वें मुकाबले के दौरान एक बड़ा कमाल देखने को मिला. ये कमाल किया वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जांगू ने, जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाद वसीम का रिकॉर्ड तोड़ा है. आमिर जांगू CPL में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस से खेलते हैं और उन्होंने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में रिकॉर्ड बनाया. (Photo: CPL T20/Getty)
अब सवाल ये है कि आमिर जांगू ने किस रिकॉर्ड की बलि चढ़ाई? उन्होंने किस मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाद वसीम के रिकॉर्ड को ब्रेक किया? इसके तार एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के लिए T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने से जुड़ा है. आमिर जांगू इस टीम के लिए अब T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ही पाकिस्तानी इमाद वसीम को पीछे छोड़ा है. (Photo: CPL T20/Getty)
आमिर जांगू ने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 8 सितंबर को खेले मुकाबले में 30 गेंदों पर 27 रन बनाए. इसी इनिंग के दौरान अपना 5वां रन बनाते ही आमिर जागू ने इमाद वसीम को पीछे कर दिया. (Photo: CPL T20/Getty)
इमाद वसीम ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के लिए T20 में खेले 21 मैचों की 16 पारियों में 314 रन 9 छक्के और 24 चौके की मदद से बनाए थे. लेकिन, अब आमिर जांगू के 337 रन हो चुके हैं, जो कि उन्होंने 12 मैच की 11 पारियों में 14 छक्के और 20 चौके की मदद से बनाए हैं. (Photo: CPL T20/Getty)
29 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जांगू एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के लिए T20 में ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि इस टीम के लिए वो सबसे तेज 300 रन की दहलीज लांघने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. (Photo: CPL T20/Getty)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/cpl-2026-amir-jangoo-break-pakistan-imad-wasim-record-of-most-runs-for-antigua-and-barbuda-falcons-in-t20s-3902106.html




