Ads Area

Women’s T20 Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तान, इन सवालों के जवाब को लेकर होगी मीटिंग, सामने ये चुनौती

Women’s T20 Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तान, इन सवालों के जवाब को लेकर होगी मीटिंग, सामने ये चुनौती

हॉन्ग कॉन्ग को 72 रन से हराकर पाकिस्तान ने महिला T20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. ये 5वीं बार और लगातार तीसरी बार है जब पाकिस्तान की टीम महिला T20 एशिया कप का फाइनल खेलती दिखेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान की कप्तान ने टीम मीटिंग का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हॉन्ग कॉन्ग पर जीत से टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा है लेकिन समस्याएं अभी हल नहीं हुई. उन्होंने अपने सवालों के जवाब को लेकर सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मीटिंग बुलाने की बात कही है.

सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की चनौती

सबसे पहले तो ये जानिए कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला किससे होने वाला है? महिला T20 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की चुनौती का सामना करेगी. टूर्नामेंट के इतिहास में ये लगातार तीसरी बार होगा, जब सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की चुनौती का सामना करेगी. इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराई थीं और दोनों ही बार श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया था. ऐसे में तीसरी बार पाकिस्तान बदला लेगा या श्रीलंका के हाथों टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक झेलेगा? साफ है पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की समस्या बड़ी विकराल है.

पाकिस्तान की कप्तान क्यों बुलाएंगी मीटिंग?

सेमीफाइनल में अपने सामने खड़ी श्रीलंकाई चुनौती से निपटने के लिए पाकिस्तान को पहले अपने अंदर की खामियों को दूर करना है. उसके लिए उसे 2-3 सवालों के जवाब चाहिए. पहला, बल्लेबाजी को लेकर और दूसरा भी उसी से जुड़ा है- पार्टनरशिप को लेकर. हॉन्ग कॉन्ग पर जीत के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने सेमीफाइनल के प्लान पर बात करते हुए कहा कि वो टीम के साथ मिलकर मीटिंग करेंगी और उन सवालों के जवाब ढूंढेंगी.

उन्होंने कहा कि हमें अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने पर बात करनी होगी. उसके अलावा बैटिंग रोटेशन के साथ साथ बड़ी पार्टनरशिप करने पर भी फोकस करना होगा. जब हम मीटिंग करेंगे तो इन बातों पर प्रमुखता से चर्चा करेंगे.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाना है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pakistan-in-womens-t20-asia-cup-2026-semifinal-fatima-sana-reveals-her-plan-for-match-against-sri-lanka-3901294.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad