Ads Area

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill Birthday Celebration: शुभमन गिल 8 सितंबर को 27 साल के हो गए. उन्होंने बड़ा सा केक काटकर अपने जीवन के 27वें साल में एंट्री ली. देर रात मने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शुभमन गिल का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद रहा. गिल के केक काटकर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है. अब बर्थडे है तो गिफ्ट तो बनता ही है. मगर उनके बचपन के यार अभिषेक शर्मा ने जो गिफ्ट दिया, वो गजब ही रहा. अभिषेक ने शुभमन को वो गिफ्ट उनके केक काटने से पहले ही दिया.

शुभमन गिल ने काटा 27वें बर्थडे का केक

सबसे पहले तो बात कर लेते हैं शुभमन गिल के बर्थडे सेलिब्रेशन की. सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो 27 मोमबत्तियों को बुझाकर एक बड़े से केक को काटते दिख रहे हैं. गिल के केक काटने के दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. उनके माता-पिता और बहन वीडियो में उनके पास दिखीं.

अभिषेक शर्मा ने क्या गिफ्ट दिया?

शुभमन गिल ने केक तो काट लिया. लेकिन, उन्हें इस 27वें बर्थडे का गिफ्ट अपने दोस्त अभिषेक शर्मा की ओर से केक काटने से पहले ही मिल चुका था. ये तो दुनिया जानती है कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की यारी बचपन वाली है. दोनों ने अंडर 14 के वक्त से ही साथ में खूब क्रिकेट भी खेला है और समय भी बिताया है. लेकिन, बचपन के यार अभिषेक शर्मा ने जो 27वें बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले गिल को गिफ्ट दिया वो गजब ही रहा.

अभिषेक ने गिल का विकेट भी लिया, मैच भी हराया

बर्थडे केक को काटने से पहले शुभमन गिल ने अपने बचपन के यार अभिषेक शर्मा के साथ क्रिकेट मैच भी खेला. शेर ए पंजाब T20 लीग में दोनों का आमना-सामना हुआ, जहां अभिषेक की टीम अमृतसर सूरमा ने गिल की टीम फजिल्का फाल्कंस को हरा दिया. मतलब बर्थडे से ठीक पहले अभिषेक अपने दोस्त पर भारी पड़ गए. अभिषेक की टीम ने गिल की टीम को ना सिर्फ हराया, बल्कि इस मैच में अभिषेक ने गिल का विकेट भी लिया.

गिल की टीम फजिल्का फाल्कंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए. इसमें गिल ने 25 गेंदों में 67 रन बनाए. वहीं अभिषेक की टीम अमृतसर सूरमा ने 192 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसमें अभिषेक ने 15 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया.

अभिषेक के मैच हराने के बाद क्या बोले गिल?

बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले अपने दोस्त से मिले इस तोहफे पर गिल ने क्या कहा, आप खुद ही सुन लीजिए. उन्होंने कहा कि अभिषेक से क्रिकेट राइवेलरी पर मजा आता है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/shubman-gill-birthday-celebration-video-abhishek-sharma-team-beat-fazilka-falcons-in-sher-e-punjab-t20-league-3901262.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad