Ads Area

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

भारतीय क्रिकेट में आने वाले कुछ सालों में 24 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 जुलाई, 8 जुलाई और 5 नवंबर की ही तरह 8 सितंबर का दिन भी फैंस के बीच हिट हो जाएगा. वजह हैं शुभमन गिल. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट-वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के कारण 8 सितंबर का दिन सालों तक फैंस के जहन में रहेगा क्योंकि ये नए दौर की टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज का जन्मदिन है. स्कूल क्रिकेट से लेकर अंडर-19, फर्स्ट क्लास, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट तक शुभमन गिल ने अपनी छाप छोड़ी है. आज यानि 8 सितंबर 2026 को गिल 27वां जन्मदिन मना रहे हैं.

शुभमन गिल ने कब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया, अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने कितने रन बनाए और IPL में वो किस टीम से खेलते हैं? ये ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब ज्यादातर फैंस को पता होंगे. मगर गिल से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार तथ्य भी हैं, जो आज भी उनके हर फैन को नहीं पता. ऐसी ही कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं-

शुभमन गिल आज सबसे फिट एथलीट में से हैं और उनकी डाइट इसके हिसाब से ही होती है. मगर एक टाइम पर वो खूब पराठे भी खाते थे और इसकी वजह थे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन. असल में गिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पंजाबी होने के बावजूद उन्हें बचपन में पराठे पसंद नहीं थे. मगर वो ऋतिक रोशन के फैन थे और जब उन्होंने ऋतिक को ‘कहो ना..प्यार है’ फिल्म में पराठे खाते देखा, उन्होंने भी पराठे खाने शुरू कर दिए.

कई सारे क्रिकेटरों की तरह शुभमन गिल का भी अपने खेल को लेकर एक अंधविश्वास है. वो अपनी जेब में लाल रुमाल या शरीर पर कोई लाल कपड़ा लेकर खेलने उतरते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार अंडर-16 लेवल पर उनके रन नहीं आ रहे थे. तब वो सफेर रुमाल लेकर उतरे और शतक जमा दिया लेकिन उनका ये रुमाल गंदा हो गया. फिर अगले मैच में वो लाल रुमाल लेकर उतरे और दोबारा शतक जमा दिया. तब से ही लाल रुमाल उनका हिस्सा बन गया.

शुभमन गिल के नाम यूथ ODI यानि अंडर-19 लेवल पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बैटिंग एवरेज का रिकॉर्ड है. गिल ने यूथ वनडे के 16 मुकाबलों की 15 पारियों में 1149 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक हैं. उनका औसत 104.45 का है. वो दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिसका औसत 100 से ऊपर है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/shubman-gill-birthday-know-interesting-facts-about-indian-test-and-odi-captain-3901208.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad