इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका था. कार्डिफ में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में बटलर ने टी20 फॉर्मेट में अपने 15000 रन पूरे कर लिए. (PHOTO CREDIT- PTI)
वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़कर बटलर एक बार फिर टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 रन-स्कोरर बन गए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी हैं. वहीं, कायरन पोलार्ड 14999 रन के साथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
श्रीलंका के खिलाफ 150 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बटलर ने साथी ओपनर एन्यूरिन डोनाल्ड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की तेज शुरुआत दिलाई. बटलर ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली. जैसे ही उन्होंने अपना 30वां रन पूरा किया, वो 15 हजार रनों के ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गए. (PHOTO CREDIT- PTI)
जॉस बटलर ने 15000 टी20 रनों का आंकड़ा 528 मुकाबलों की 497 पारियों में छुआ है. उन्होंने ये रन 35.46 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 107 अर्धशतक जड़े हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
बटलर के टी20 रनों का एक बड़ा हिस्सा दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल से आया है. आईपीएल में तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए उन्होंने 138 मैचों में 39.70 की औसत से 4,646 रन बनाए हैं. वहीं, 4322 रन उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/jos-buttler-first-batter-to-score-15000-t20-runs-england-vs-sri-lanka-3909948.html




