पाकिस्तान की टीम में कब क्या बदल जाए, कब किसकी कुर्सी चली जाए ये कोई नहीं जानता. हाल ही में टीम ने इंग्लैंड दौरे के बीच में 7 खिलाड़ियों और 2 कोच को टीम से बाहर कर दिया अब पाकिस्तान का टी20 कप्तान भी बदलने वाला है. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने इशारा किया है कि सलमान अली आगा की जगह साहिबजादा फरहान टी20 टीम के फुल टाइम कप्तान बन सकते हैं. (PC-GETTY IMAGES)
साहिबजादा फरहान फिलहाल एशियन गेम्स में पाकिस्तान की टीम के कप्तान हैं लेकिन ये खिलाड़ी फुल टाइम कप्तान भी बन सकता है. माइक हेसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'साहिबाजादा फरहान के पास एशियन गेम्स में कप्तानी का अनुभव हासिल करने का अच्छा मौका है. आगे वो टी20 कप्तान होंगे इसका फैसला सेलेक्शन कमेटी और पीसीबी चेयरमैन लेंगे.'(PC-GETTY IMAGES)
बता दें सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम की हालत खराब रही है. इस खिलाड़ी का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, नतीजा उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. अब उनकी टी20 कप्तानी भी जाती दिख रही है. (PC-GETTY IMAGES)
साहिबजादा फरहान के करियर की बात करें तो उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1305 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी को 46 टी20 मैचों का अनुभव है और अब उन्हें कप्तान बनाने की बातें हो रही हैं.(PC-GETTY IMAGES)
बता दें एशियन गेम्स में पाकिस्तान की टीम पूल बी में है और उसका क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया से फाइनल में भिड़ सकती है. (PC-GETTY IMAGES)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/mike-hesson-sahibzada-farhan-salman-agha-pakistan-t20i-captain-3915495.html




