Ads Area

ENG vs SL: एक चोट से बदला मैच, श्रीलंका ने 12 ओवर में पलटी बाजी , इंग्लैंड की लगातार चौथी हार

ENG vs SL: एक चोट से बदला मैच, श्रीलंका ने 12 ओवर में पलटी बाजी , इंग्लैंड की लगातार चौथी हार

सिर्फ एक घटना से कोई भी मैच कैसे बदल सकता है, इसके सैकड़ों उदाहरण क्रिकेट में देखने को मिलते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में विकेटकीपर ऋषभ पंत की हल्की सी चोट ने भारत को फायदा पहुंचाया था. मगर, वो एक दुर्लभ उदाहरण था. अक्सर किसी खिलाड़ी की चोट उस टीम के लिए ही परेशानी बनती है. इंग्लैंड को कुछ ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा, जब श्रीलंका के खिलाफ जॉस बटलर को चोट लगी और फिर इंग्लैंड की गाड़ी पटरी से उतर गई. श्रीलंका ने 16 रन से ये मैच जीता.

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार 24 सितंबर को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस पूरे दौरे पर श्रीलंका को लगातार 3 टी20 और फिर पहले वनडे मैच समेत कुल 4 बार हार का मुंह देखना पड़ा था. मगर इस बार कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली टीम ने दौरे की पहली जीत दर्ज कर ही ली और इसकी वजह खुद कप्तान मेंडिस ही बने, जिन्होंने एक जबरदस्त शतक लगाया.

तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे कुसल मेंडिस ने सिर्फ 100 गेंदों में 121 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर श्रीलंका ने 321 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया. मेंडिस के वनडे करियर का ये 7वां शतक था, जबकि तीनों फॉर्मेट में मिलाकर श्रीलंका से बाहर अक्टूबर 2023 के बाद पहला ही शतक था. इस दौरान उन्हें कामिंडु मेंडिस और पवन रत्नायके का भी अच्छा साथ मिला, जबकि जनिथ लियानागे ने भी तेजी से रन बटोरकर श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट लिए.

फिर जिस अंदाज में इंग्लैंड की पारी शुरू हुई, उसे देखकर यकीन करना मुश्किल था कि मैच का अंत टीम की हार के रूप में होगा. टॉम बैंटन और बेन डकेट ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए सिर्फ 20 ओवर के अंदर 140 रन से ज्यादा की साझेदारीकर ली थी. मगर यहां से 60 रन के भीतर दोनों ओपनर समेत 4 बल्लेबाज आउट हो गए, जिसमें शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट भी थे. इस बीच जॉस बटलर का हमला जारी था, जिन्होंने 36 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/eng-vs-sl-2nd-odi-sri-lanka-beat-england-by-16-runs-kusal-mendis-century-jos-buttler-injury-3916214.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad