Ads Area

3 साल पहले जिसने छोड़ा पाकिस्तान, उसने मारे 6 छक्के, CPL में पहली बार किया ऐसा, टीम के लिए बनाया ये रिकॉर्ड

3 साल पहले जिसने छोड़ा पाकिस्तान, उसने मारे 6 छक्के, CPL में पहली बार किया ऐसा, टीम के लिए बनाया ये रिकॉर्ड

CPL 2026 में पाकिस्तान छोड़ने वाले एक खिलाड़ी के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली. उसने 7वें नंबर पर उतरकर टीम के लिए अपने CPL करियर की ना सिर्फ बेस्ट पारी खेली. बल्कि एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया. CPL 2026 के 26वें मुकाबले में जमैका किंग्समेन की टीम जब संकट में आई, तो उसने उसके लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई. उसने चौके से तीन गुना ज्यादा छक्के मारे और अपनी टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया. उसने वो किया जो CPL में पहले कभी नहीं किया था. हम बात कर रहे हैं हसन खान की, जिन्होंने 2023 में पाकिस्तान छोड़ दिया था.

7वें नंबर पर हसन खान का धमाका

गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ जमैका किंग्समेन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए संकट में आ गई थी. उसके 6 विकेट सिर्फ 86 रन पर गिर चुके थे. ऐसे में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे हसन खान ने ऐसा धमाका किया कि सारी तस्वीर ही पलट गई. जो टीम 100 रन के अंदर सिमटती दिख रही थी, उसने 20 ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए.

6 छक्के उड़ाए, नाबाद 62 रन बनाए

जमैका किंग्समेन को 159 रन तक पहुंचाने में हसन खान का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने CPL में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली. CPL का अपना तीसरा सीजन खेल रहे हसन खान ने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस इनिंग के दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया.

हसन खान की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

इस दमदार पारी को खेलने के दौरान हसन खान ने एक रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 7वें विकेट के लिए ओडियन स्मिथ के साथ मिलकर 55 रन की पार्टनरशिप की, जो कि जमैका किंग्समेन की ओर से इस विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 41 रन का था.

हसन खान ने क्यों छोड़ा पाकिस्तान?

हसन खान का जन्म कराची में हुआ था. पाकिस्तान में उन्होंने फर्स्ट क्लास मुकाबले भी खेले. वो पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के कप्तान भी रहे. लेकिन, जितने मौके मिलने चाहिए, उतने मौके घरेलू क्रिकेट में ना मिलता देख और फिर 2023 में PSL में भी अनसोल्ड रहने के चलते उन्होंने उसी साल पाकिस्तान छोड़कर USA जाने का फैसला किया. हसन खान अब USA के लिए क्रिकेट खेलते हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pakistan-born-hassan-khan-score-first-fifty-in-cpl-with-six-sixes-record-7th-wicket-partnership-for-jamaica-kingsmen-3898696.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad