Ads Area

मानव सुथार बने बल्लेबाजों के लिए पहेली, इंग्लैंड में फिर झटके 5 विकेट, खिताब के करीब पहुंची टीम

मानव सुथार बने बल्लेबाजों के लिए पहेली, इंग्लैंड में फिर झटके 5 विकेट, खिताब के करीब पहुंची टीम

County Championship: भारतीय क्रिकेट टीम में कम समय में ही अपनी जगह पक्की कर चुके स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लैंड में भी तहलका मचाया हुआ है. तेज गेंदबाजों की मददगार इंग्लैंड की परिस्थितियों में भी सुथार की बाएं हाथ की स्पिन का कमाल दिखने को मिल रहा है. इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे सुथार ने टूर्नामेंट में दूसरी बार एक पारी में 5 विकेट झटक लिए. वॉरिकशर के लिए खेल रहे सुथार ने इस बार तो अकेले दम पर मैच का रुख बदला और एसेक्स के खिलाफ जबरदस्त जीत दिलाई.

एसेक्स के होम ग्राउंड चेम्सफोर्ड में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन का ये मुकाबला 2 दिनों में ही खत्म हो गया. इस मैच की चारों पारियों में एक बार भी 200 रन का स्कोर पार नहीं हो सका. पहली पारी में एसेक्स 134 रन पर ढेर हो गई थी, जबकि वॉरिकशर भी 191 रन तक ही पहुंची. मगर तीसरी पारी में एसेक्स बड़ा स्कोर बनाती हुई दिख रही थी लेकिन मानव सुथार ने ऐसा नहीं होने दिया.

16 सितंबर को मैच का दूसरा दिन था, जिसके पहले सेशन में वॉरिकशर की पहली पारी खत्म हुई. इसके बाद एसेक्स ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की और ओपनर्स ने ही 62 रन की साझेदारी कर वॉरिकशर की लीड को खत्म कर दिया. इस साझेदारी को सुथार ने ही तोड़कर पहली सफलता दिलाई. फिर 93 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा और ये साझेदारी भी सुथार ने तोड़ी. इस वक्त एसेक्स बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही थी लेकिन सुथार ने ये 2 विकेट लेकर रफ्तार पर रोक लगाई.

इसके बाद धीरे-धीरे एसेक्स के विकेट गिरने लगे, जिसमें सुथार ने मिडिल ऑर्डर में 2, जबकि लोअर ऑर्डर में भी 1 विकेट झटका. इस तरह अपने 24 ओवर में भारतीय स्पिनर ने 75 रन देकर 5 विकेट लिए. इस काउंटी चैंपियनशिप सीजन में ये दूसरी बार है जब सुथार ने पारी में 5 विकेट लिए. एसेक्स सिर्फ 189 रन पर ढेर हो गई और वॉरिकशर को 134 रन का लक्ष्य मिला. वॉरिकशर ने 2 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

इस जीत ने वॉरिकशर को पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया और अब वो खिताब की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उससे आगे समरसेट और एक स्थान पीछे नॉटिंघमशर है. सुथार ने इसमें बड़ा योगदान दिया है. भारतीय स्पिनर ने अपने पहले ही काउंटी सीजन की 10 पारियों में 26 विकेट झटके हैं और वॉरिकशर के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/manav-suthar-takes-5-wickets-in-innings-as-warwickshire-beat-essex-in-county-championship-3908911.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad