एशियन गेम्स 2026 में अभियान के आगाज से पहले ही पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा पाकिस्तानी टीम से बाहर हो गए हैं. सलमान मिर्जा के बाहर होने के साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है. (Photo: PTI)
32 साल के उस तेज गेंदबाज के बाहर होने की वजह उनकी इंजरी रही. सलमान मिर्जा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है, जिसके चलते उन्हें पाकिस्तानी टीम से बाहर होना पड़ा है. सलमान मिर्जा ने पाकिस्तान के लिए 17 T20I खेले हैं. (Photo: PTI)
PCB के मुताबिक मोहम्मद वसीम जूनियर को सलमान मिर्जा के रिप्लेसमेंट के तौर पर पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है. 25 साल के मोहम्मद वसीम जूनियर की हाईट 6 फीट 2 इंच है और उनके पास 34 T20I खेलने का अनुभव है. (Photo: PTI)
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. जबकि मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. पाकिस्तान की मेंस टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को खेलती दिखेगी. उसे पहला क्वार्टर फाइनल खेलना है. (Photo: PTI)
पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम साहिबजादा फरहान की कप्तानी में एशियन गेम्स में उतरेगी. कराची के हनीफ मोहम्मद परफॉर्मेन्स सेंटर में चुनी गई टीम 21 से 24 सितंबर तक ट्रेनिंग करेगी, उसके बाद जापान के लिए रवाना होगी. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/salman-mirza-ruled-out-of-pakistan-mens-asian-games-cricket-squad-replacement-named-3912215.html




