भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार खबरों में बने रहते हैं. पिछले कुछ वक्त से इसकी वजह टीम इंडिया में उनका सेलेक्शन न हो पाना है. (Photo: PTI)
मगर इन चर्चाओं के बीच अचानक शमी के चुनाव लड़ने की अफवाहें उड़ने लगीं. ऐसा क्यों हुआ और क्या वाकई में शमी चुनाव में उतरने वाले हैं? (Photo: PTI)
इन अफवाह और अटकलों की वजह बनी एक फोटो. शमी की ये फोटो आई राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी के साथ. (Photo: Instagram)
20 सितंबर को शमी ने जयंत चौधरी से मुलाकात की, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि कहीं शमी 2027 के UP विधानसभा चुनाव में तो उतरने नहीं वाले. (Photo: PTI)
मगर फिलहाल ऐसे किसी दावे या अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि शमी अभी भी एक्टिव क्रिकेटर हैं और न उन्होंने और न ही जयंत चौधरी ने इसकी पुष्टि की है. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/mohammed-shami-meets-rld-chief-jayant-chaudhary-up-election-rumours-3912186.html




