
India at Asian Games 2026 Updates: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत का इरादा अपनी मेडल टैली में और इजाफा करने का होगा. 9वें दिन से मेंस क्रिकेट का तड़का भी एशियन गेम्स में लग चुका है. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से है. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के अलावा 20वें एशियन गेम्स के 9वें दिन एथलेटिक्स में भी भारत के कई सारे मेडल इवेंट हैं.
भारत किन खेलों में 9वें दिन एक्शन में दिखेगा और क्या होगी टाइमिंग? आइए उस पर एक नजर डालते हैं.
एथलेटिक्स
- दोपहर 2:35 बजे: महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) — सीमा, सान्या यादव
- दोपहर 3:09 बजे: 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले राउंड 1 हीट 2 — भारतीय टीम
- दोपहर 3:53 बजे: महिला 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) — विथ्या रामराज, अनु राघवन
- शाम 4:03 बजे: पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) — संतोष कुमार तमिलरासन
- शाम 4:13 बजे: पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) — अविनाश साबले
- शाम 4:25 बजे: पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) — डेविड सोलोमन पट्टूराज, मुरली श्रीशंकर
- शाम 4:35 बजे: पुरुष 1500 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — यूनुस शाह, गुलवीर सिंह
- शाम 4:45 बजे: पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) — रोहित यादव, यश वीर सिंह
- शाम 4:50 बजे: महिला 800 मीटर राउंड 1 — गौथमी जयरामन (हीट 1), पूजा (हीट 2)
- शाम 5:13 बजे: महिला 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — सीमा, पारुल चौधरी
- शाम 6:01 बजे: पुरुष 4×400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2 — भारतीय टीम
- शाम 6:34 बजे: महिला 4×100 मीटर रिले फाइनल (मेडल इवेंट) — भारतीय टीम
निशानेबाजी
- सुबह 6:10 बजे: 25 मीटर पिस्टल महिला इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (रैपिड स्टेज) और टीम फाइनल (मेडल इवेंट) — मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत
- सुबह 10:45 बजे: 25 मीटर पिस्टल महिला इंडिविजुअल फाइनल (मेडल इवेंट) — मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत (क्वालिफाई करने पर)
- शाम 6:30 बजे: ट्रैप पुरुष इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 2 — अहवर रिजवी, कायनन चेनाई, शपथ भारद्वाज
- शाम 6:30 बजे: ट्रैप महिला इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 2 — मनीषा कीर, आशिमा अहलावत, नीरू
मुक्केबाजी
- दोपहर 1:30 बजे: महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल — लवलीना बोरगोहेन बनाम सुयोन सियोंग (साउथ कोरिया)
- दोपहर 2:45 बजे: महिला 60 किलो क्वार्टर फाइनल — प्रिया घंघास बनाम मिजगोना समादोवा (ताजिकिस्तान)
- दोपहर 3:45 बजे: पुरुष 90 किलो क्वार्टर फाइनल — कपिल पोखरिया बनाम गिचे किम (साउथ कोरिया)
आर्चरी
- सुबह 9:45 बजे: कंपाउंड महिला 1/16 एलिमिनेशन — ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम एडेल जेक्सनबिनोवा (कजाकिस्तान), चिकिता तानीपार्थी
- सुबह 10:25 बजे: कंपाउंड महिला 1/8 एलिमिनेशन (क्वालिफाई करने पर)
हॉकी, टेनिस और स्क्वॉश
- दोपहर 3:30 बजे: पुरुष हॉकी पूल ए मुकाबला — भारत बनाम बांग्लादेश
- सुबह 6:30 बजे: टेनिस पुरुष सिंगल्स दूसरा दौर — सुमित नागल बनाम सियोंगचान होंग (साउथ कोरिया)
- 11:00 बजे से: टेनिस महिला डबल्स पहला दौर — अंकिता रैना/रुतुजा भोसले बनाम अन्ना दानिलिना/यूलिया पुतिंतसेवा (कजाकिस्तान)
- सुबह 6:30 बजे व दोपहर 12:00 बजे: स्क्वॉश महिला टीम पूल मैच (बनाम चीन और जापान)
- सुबह 8:30 बजे व दोपहर 2:00 बजे: स्क्वॉश पुरुष टीम पूल मैच (बनाम चीन और साउथ कोरिया)
source https://www.tv9hindi.com/sports/asian-games-2026-live-updates-day-9-cricket-athletics-archery-shooting-boxing-squash-weightlifting-hockey-news-in-hindi-3918785.html