Ads Area

Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट, ये है वजह

Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट, ये है वजह

Pakistan in semi-finals: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के पहले नॉक आउट मुकाबले में एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ. बावजूद इसके पाकिस्तान को सीधे सेमीफाइनल का टिकट दे दिया गया. सवाल है क्यों? आखिर क्यों नहीं खेला गया मुकाबला? इसके पीछे की वजह रही बारिश. 20वें एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग की टीम से था. लेकिन, दोनों टीमों के बीच इस मैच में एक गेंद का फेंका जाना तो दूर, टॉस तक नहीं हुआ. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा.

मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल में क्यों?

बारिश के चलते पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होते ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक अगर कोई मुकाबला रद्द होता है तो उस सूरत में ICC Ranking में टॉप पोजिशन की टीम को अगले राउंड में जाने का लाइसेंस मिलेगा. जाहिर सी बात है कि पाकिस्तान की रैंकिंग हॉन्ग कॉन्ग के मुकाबले काफी बेहतर है, जिसका उसे फायदा मिला.

बारिश ने फेरा मैच पर पानी, छाता लिए खड़े रहे पाकिस्तानी

वैसे, मुकाबले को रद्द करने से पहले उसे कराए जाने की सारी संभावनाओं पर विचार किया गया. लेकिन लगातार हो रही बारिश और उसके चलते आउटफील्ड पर पानी जमा होने की वजह से मैच का होना नामुमकिन सा हो गया. नतीजा रहा कि मुकाबले को टाल दिया गया. इस दौरान पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों को छाते के साथ बारिश में खड़े देखा जा सकता है. मैच रद्द होने की घोषणा हुई तो दोनों टीमों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए.

सेमीफाइनल कब है?

20वें एशियन गेम्स में बारिश का असर सिर्फ इस एक मैच पर नहीं दिखा है. बल्कि इसके बाद होने वाले मुकाबलों पर भी बारिश का साया मंडराता दिख रहा है. पाकिस्तान की टीम 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/asian-games-cricket-2026-pakistan-progress-to-the-semi-finals-after-match-abandoned-vs-hong-kong-3918806.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad