Ads Area

Asian Games 2026 Live Updates: रोइंग से अच्छी खबर, एक्शन में मनु भाकर, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

Asian Games 2026 Live Updates: रोइंग से अच्छी खबर, एक्शन में मनु भाकर, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

India at Asian Games 2026 Live Updates: आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का एक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. जापान में चल रहे इन गेम्स में अभी तक 3 दिन पूरे हो चुके हैं और कई खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं. भारत की बात करें तो तीनों ही दिन भारतीय झोली में मेडल आए हैं लेकिन इसमें सिर्फ एक ही गोल्ड मेडल अभी तक मिला है. अब चौथे दिन इस सिलसिले को न सिर्फ जारी रखने की उम्मीद होगी बल्कि ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल पर नजरें हैं. आज शूटिंग में मनु भाकर और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद है. इनके अलावा बैडमिंटन टीम के पास भी फाइनल में पहुंचने का मौका है.

भारत को अभी तक जो 7 मेडल मिलें हैं, उनमें से 4 मेडल तो महिलाओं के इवेंट्स में ही आए हैं. खास तौर पर गोल्ड मेडल का खाता महिला क्रिकेट टीम ने ही खोला है. चौथे दिन भी महिलाओं के इवेंट में ही भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीद है. मगर पुरुष बैडमिंटन टीम पर भी नजर रहेगी, जिसके सामने सबसे मुश्किल चुनौती है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर चुकी है लेकिन अब उसे चीन से भिड़ना है. इसी तरह महिला वुशू में रोशिबिना देवी भी मेडल पक्का कर चुकी हैं और वो भी आज अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/asian-games-2026-live-updates-shooting-hockey-swimming-boxing-wushu-table-tennis-badminton-news-in-hindi-day-4-four-3914196.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad