एशियन गेम्स 2026 में बारिश सही मायनों में विलेन का रोल प्ले कर रही है. उसने क्रिेकेट के रोमांच पर पानी फेर रखा है. टीमों की उम्मीदों को धोकर रख दिया है. बारिश से फायदा सिर्फ उन टीमों का होता दिख रहा है, जिनकी ICC रैंकिंग बेहतर है. (Photo: X)
20वें एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल भी रद्द हो गया है. श्रीलंका और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में एक गेंद का खेला जाना तो दूर टॉस तक नहीं हुआ. (Photo: X)
मैच रद्द होने का सीधा फायदा श्रीलंका को हुआ, जिसे सेमीफाइनल का टिकट दे दिया गया. श्रीलंका को सेमीफाइनल खेलने का लाइसेंस मिलने के पीछे की वजह उसकी ICC रैंकिंग रही, जो कि T20I में नेपाल से बेहतर है. (Photo: X)
एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला नेपाल के लिए ऐतिहासिक था. ऐसा इसलिए क्योंकि ये नेपाल का श्रीलंका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच होता. लेकिन, नेपाल को इस उपलब्धि को हासिल करने से बारिश ने रोक दिया. (Photo: X)
श्रीलंका से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों को भी सेमीफाइनल में एंट्री बारिश के चलते ही मिली है. पाकिस्तान और भारत के क्वार्टर फाइनल भी बारिश के चलते रद्द हो गए. नतीजा ये हुआ कि अपने विरोधी से बेहतर रैंकिंग के आधार पर उन्हें सेमीफाइनल का टिकट दे दिया गया. (Photo: X)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/asian-games-cricket-2026-rain-wins-again-sl-vs-nep-quarter-final-match-abandoned-3919758.html




