Ads Area

Australia Test Squad for South Africa: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद पहली बार होगा ऐसा

Australia Test Squad for South Africa: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद पहली बार होगा ऐसा

Australia Announce squad for South Africa Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है. उन 16 खिलाड़ियों में सेलेक्टर्स ने उस पर भी भरोसा जताया है, जिसके इस दौरे के लिए टीम में चुने जाने पर सस्पेंस था. हम बात कर रहे हैं, मार्नस लाबुशेन की. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद टीम में लाबुशेन की जगह को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी. लेकिन, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम के ऐलान के बाद ये साफ हो चुका है कि सेलेक्टर्स का भरोसा अब भी उन पर बरकरार है.

बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद पहला साउथ अफ्रीका दौरा

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का ये साल 2018 के बाद साउथ अफ्रीका का पहला दौरा होगा. 8 साल पहले हुए पिछले दौरे पर घटी बॉल टेंपरिंग की घटना तब वर्ल्ड क्रिकेट में भूचाल ला दिया था. उस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों- डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट- पर कार्रवाई हुई थी और उन्हें बैन किया गया था. मौजूदा दौरे की टीम में उन 3 खिलाड़ियों में बस स्टीव स्मिथ ही शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ मकाय टेस्ट में टीम का हिस्सा थे. टीम में कूपर कोनोली को भी मौका मिला है, जो इस बात का प्रमाण है कि सेलेक्टर्स का उन्हें लेकर लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में सोच रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पर.

पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस, मैट कुन्हेमन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, , नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, ब्यू वेब्स्टर



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/australia-test-squad-announced-for-south-africa-tour-marnus-labuschange-retained-his-spot-3900265.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad