हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का महिला एशिया कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और तीनों जीत में एक बात समान है. (Photo: Getty Images)
टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच पाकिस्तान से था, जिसे उसने 7 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ढेर करने के बाद जबरदस्त जीत दर्ज की. (Photo: PTI)
इसके साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अभी तक खेले अपने तीनों मैच में विपक्षी टीम को 100 रन से पहले ही ऑल आउट कर अपने दबदबे का परिचय दिया है. (Photo: Getty Images)
पाकिस्तान से पहले टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को सिर्फ 59 रन पर ढेर किया था. वहीं टूर्नामेंट के सबसे पहले मैच में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 65 रन पर चित कर दिया था. (Photo: Getty Images)
जहां तक पाकिस्तान वाले मैच की बात है तो टीम इंडिया ने ये मुकाबला 68 गेंद पहले ही जीत लिया. पाकिस्तान के खिलाफ गेंदों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/indian-team-all-out-opponent-teams-below-100-runs-all-3-matches-women-asia-cup-2026-ind-vs-pak-3899461.html




