Ads Area

CPL डेब्यू पर छाया ये खिलाड़ी, कप्तान के साथ मिलकर लिए 8 विकेट, 10वें विकेट की रिकॉर्ड पार्टनरशिप के बाद भी ये टीम हारी

CPL डेब्यू पर छाया ये खिलाड़ी, कप्तान के साथ मिलकर लिए 8 विकेट, 10वें विकेट की रिकॉर्ड पार्टनरशिप के बाद भी ये टीम हारी

CPL 2026 के 31वें मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट लुसिया किंग्स को हरा दिया है. इस मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान का कहर दिखा तो उसके लिए CPL में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की लहर भी दिखी. इसी का नतीजा रहा कि सेंट लुसिया किंग्स के लिए 10वें विकेट की रिकॉर्ड पार्टनरशिप भी उसकी हार टाल नहीं पाई. गयाना की टीम ने सेंट लुसिया को 4 विकेट से हराया. इस हार के साथ ही सेंट लुसिया के लिए CPL 2026 में आगे की राह मुश्किल हो गई है.

कप्तान इमरान ताहिर ने झटके 5 विकेट

गयाना अमेजन वॉरियर्स की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच उसके कप्तान इमरान ताहिर को चुना गया. 47 साल के इमरान ताहिर ने सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए, जो कि T20 में उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन रहा. इमरान ताहिर ने CPL में दूसरी बार 5 विकेट लिया. इसी के साथ वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज भी बन गए.

CPL डेब्यू पर सबसे किफायती रहा ये खिलाड़ी

इमरान ताहिर के अलावा मैच में डेब्यू करने वाले स्पिनर मेहदी हसन मिराज का भी जबरदस्त रोल रहा. बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर ने अपने डेब्यू पर टीम के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें इकॉनमी बस 3.25 की रही. कप्तान इमरान ताहिर और डेब्यूटेंट मेहदी हसन मिराज ने मिलकर सेंट लुसिया किग्स के 8 विकेट गिराए.

10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप, फिर भी हार

10वें विकेट के लिए हालांकि सेंट लुसिया किंग्स की ओर से रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई, जिसने उसे 119 रन के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. 10वें विकेट के लिए तीक्षणा और पियनार ने मिलकर 38 रन जोड़े जो कि सेंट लुसिया की तरफ से इस विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इससे पहले ये रिकॉर्ड शम्सी और मिल्स के नाम था, जिन्होंने 26 रन जोड़े थे.

गयाना की टीम बनी नंबर 1

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 120 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. उन्होंने 122 रन बनाए. मेहदी हसन मिराज अपने डेब्यू पर बल्लेबाजी में नहीं चले और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन क्वेनटिन सैम्पसन अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने नाबाद 37 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. इस जीत से गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर 1 बन गई है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/imran-tahir-mehidy-hasan-miraz-star-in-guyana-amazon-warriors-win-over-st-lucia-kings-in-cpl-2026-3903075.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad