
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान की IPL में हेड कोच के रूप में एंट्री हो गई है. अभी तक IPL में क्रिकेट डाइरेक्टर और मेंटॉर जैसी भूमिका निभाने वाले जहीर पहली बार हेड कोच की भूमिका में होंगे और इसके लिए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का साथ चुना है. IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई को नए कोच की तलाश थी और ये जहीर पर आकर खत्म हुई है. मगर जहीर को CSK में शामिल करने के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ा है?
आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस्तीफा दे दिया था. वो 2009 से ही टीम के कोच थे. ऐसे में CSK को नए कोच की जरूरत थी और इसी जरूरत को पूरी करने के लिए जहीर खान को चुना गया है. मगर जहीर फ्रेंचाइजी की पहली पसंद नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 3 अलग-अलग दावेदारों से चर्चा नाकाम रहने के बाद ही जहीर को नियुक्त किया गया, जिसमें एमएस धोनी की बड़ी भूमिका रही.
किन्हें पीछे छोड़कर अदानी बने कोच
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे हेमंग बदानी चेन्नई का कोच बनने के दावेदार था. उनके और फ्रेंचाइजी के बीच चर्चा भी हुई लेकिन ये इसलिए आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि CSK सिर्फ एक साल का कॉन्ट्रेक्ट देने के लिए तैयार थी और उसमें भी सिर्फ IPL में ये जिम्मेदारी का कॉन्ट्रेक्ट था. बदानी इसके लिए तैयार नहीं हुए. वो एक साल से ज्यादा और विदेशी लीग में भी CSK की टीमों की कोचिंग की उम्मीद कर रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, बदानी के अलावा एक अन्य भारतीय कोच और एक विदेशी कोच के साथ भी चर्चा चल रही थी. मगर बात नहीं बनी और इसी दौरान धोनी ने जहीर के नाम का सुझाव दिया, जिस पर सहमति बन गई. जहीर को फिलहाल सिर्फ 2027 सीजन के लिए ही कोच बनाया गया है. हालांकि इस कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है.
कितने में हुई CSK-गायकवाड़ की डील?
जहां तक सैलरी की बात है तो ये साफ नहीं है कि जहीर को कितना पैसा मिलेगा लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि CSK ने किसी भी कोच के लिए 5 से 7 करोड़ की सैलरी का ही बजट रखा था. ऐसे में संभव है कि जहीर को भी ऐसी ही सैलरी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ने पर ये भी संभव है कि CSK सैलरी में भी इजाफा कर सकती है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/zaheer-khan-likely-salary-csk-head-coach-job-beat-hemang-badani-in-race-3913133.html